Top
Begin typing your search above and press return to search.

भारत-ऑस्ट्रेलिया : जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

नई दिल्ली, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन से मुलाकात की। इस दौरान फिजी में होने वाले प्री-सीओपी बैठक और तुर्की में होने वाले सीओपी31 के प्रमुख एजेंडा पर चर्चा की।

भारत-ऑस्ट्रेलिया : जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
X

नई दिल्ली, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन से मुलाकात की। इस दौरान फिजी में होने वाले प्री-सीओपी बैठक और तुर्की में होने वाले सीओपी31 के प्रमुख एजेंडा पर चर्चा की।

बोवेन संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) के तहत सीओपी31 वार्ता के अध्यक्ष के तौर पर भी काम कर रहे हैं।

बैठक के बाद, यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, "नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मंत्री और सीओपी31 वार्ता के अध्यक्ष क्रिस बोवेन से मिलकर खुशी हुई। हमने फिजी में होने वाली प्री-सीओपी और तुर्की में होने वाली सीओपी31 के मुख्य एजेंडा विषयों पर सार्थक चर्चा की।"

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने पिछले दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जलवायु संबंधी कार्यों की "सफलता की कहानियों" पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, "मैंने सीओपी31 वार्ता के अध्यक्ष के रूप में ऑस्ट्रेलिया के सहयोगी साझेदार बने रहने के भारत के संकल्प को भी दोहराया।"

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी बोवेन के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने ऊर्जा क्षेत्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

इस चर्चा में नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण, ग्रिड एकीकरण, ग्रीन हाइड्रोजन, स्वच्छ-ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला और उभरती प्रौद्योगिकियों सहित कई क्षेत्रों पर बात हुई।

जोशी ने एक्स पोस्ट में कहा, "ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मंत्री, क्रिस बोवेन का भारत में स्वागत करना खुशी की बात थी। हमने नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण, ग्रिड एकीकरण, ग्रीन हाइड्रोजन, स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला और नई प्रौद्योगिकियों में बेहतर सहयोग के माध्यम से भारत-ऑस्ट्रेलिया ऊर्जा साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। भारत और ऑस्ट्रेलिया की ताकत एक-दूसरे की पूरक हैं, और हमारी साझा प्रतिबद्धता को व्यावहारिक साझेदारियों में बदलने की अपार संभावनाएं हैं, इससे हमारी जनता और उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।"

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उन्होंने बोवेन और ऑस्ट्रेलियाई उद्योगपतियों को इस नवंबर में नई दिल्ली में होने वाले 'भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो' में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया।

उन्होंने कहा, "अपनी ऊर्जा साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक हूं।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it