Top
Begin typing your search above and press return to search.

चांसलर मर्ज के दौरे में हुए 8.5 अरब यूरो के ऐतिहासिक समझौते

कीव, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के नेतृत्व में जर्मन प्रतिनिधिमंडल के कीव दौरे के दौरान 15 दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए और 8.5 अरब यूरो के समझौते हुए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा क‍ि जर्मन चांसलर के इस दौरे की खास बात यह है कि जर्मनी सिर्फ यूक्रेन की मदद ही नहीं कर रहा, बल्कि यूक्रेन भी अपना ज्ञान और अनुभव साझा कर रहा है और मिलकर उत्पादन कर रहा है।

चांसलर मर्ज के दौरे में हुए 8.5 अरब यूरो के ऐतिहासिक समझौते
X

कीव, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के नेतृत्व में जर्मन प्रतिनिधिमंडल के कीव दौरे के दौरान 15 दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए और 8.5 अरब यूरो के समझौते हुए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा क‍ि जर्मन चांसलर के इस दौरे की खास बात यह है कि जर्मनी सिर्फ यूक्रेन की मदद ही नहीं कर रहा, बल्कि यूक्रेन भी अपना ज्ञान और अनुभव साझा कर रहा है और मिलकर उत्पादन कर रहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''यूक्रेन-जर्मनी बिजनेस फोरम के बाद मैंने मीडिया से बात की। हम चांसलर के नेतृत्व में आए जर्मन प्रतिनिधिमंडल के दिल से आभारी हैं। समझौतों के लिहाज से यह दौरा बेहद अहम, अच्छा और मजबूत रहा। इस दौरान कुल 8.5 अरब यूरो के ऐतिहासिक समझौते हुए। इस सहयोग और समर्थन के लिए हम बेहद आभारी हैं। इस दौरे की खास बात यह है कि जर्मनी सिर्फ यूक्रेन की मदद ही नहीं कर रहा, बल्कि यूक्रेन भी अपना ज्ञान और अनुभव साझा कर रहा है, ऑर्डर दे रहा है और मिलकर उत्पादन कर रहा है। इससे जर्मनी और यूक्रेन, दोनों देशों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। हम कई क्षेत्रों में मिलकर काम करने की योजना बना रहे हैं।''

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने 'एक्‍स' पोस्‍ट पर यूक्रेन-जर्मनी बिजनेस फोरम में हुए समझौतों की जानकारी साझा की।

राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, हस्ताक्षर किए गए दस्तावेजों में ड्रोन सिस्टम का मुकाबला करने में सहयोग को लेकर यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय और जर्मनी के संघीय गृह मंत्रालय के बीच साझा घोषणा-पत्र। जर्मनी में यूक्रेनी ड्रोन के उत्पादन को लेकर यूक्रेन के नेशनल गार्ड और क्वांटम सिस्टम्स जीएमबीएच के बीच समझौता, आग बुझाने और बचाव कार्यों में ड्रोन सिस्टम के इस्तेमाल को लेकर यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस और अल्फा रोबोटिक्स जर्मनी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) शाम‍िल हैं।

इसके अलावा आईआरआईएस-टी मिसाइलों की खरीद और सप्लाई को लेकर यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय और डील डिफेंस के बीच समझौता ज्ञापन। आईआरआईएस-टी फायर यूनिट्स और अतिरिक्त मिसाइलों की खरीद और सप्लाई को लेकर यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय और डील डिफेंस के बीच समझौता ज्ञापन। हाई-प्रिसिजन आर्टिलरी गोला-बारूद के विकास और खरीद को लेकर यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय और डील डिफेंस के बीच समझौता ज्ञापन। टैक्टिकल, निगरानी और ट्रैकिंग रडार की खरीद को लेकर यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय और हेनसोल्ट के बीच समझौता ज्ञापन भी शाम‍िल हैं।

साथ ही इन समझौतों में इंटरसेप्टर ड्रोन की टेस्टिंग और खरीद को लेकर यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय और क्वांटम सिस्टम्स के बीच आशय पत्र। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्रालय और सीमेंस एनर्जी के बीच समझौता ज्ञापन। एनपीसी उक्रेनेर्गो और जर्मनी के दो पावर ग्रिड ऑपरेटर 50 हर्ट्ज और एम्प्रियन के बीच समझौता ज्ञापन। नाफ़्टोगैज और सीमेंस एनर्जी के बीच समझौता ज्ञापन। क्वांटम सिस्टम्स और फायर पॉइंट के बीच सहयोग समझौता। एआरएक्‍स ​​रोबोटिक्स और रोबोनीअर्स के बीच समझौता ज्ञापन। हेल्सिंग और कलवर एयरोस्पेस के बीच आशय पत्र भी शाम‍िल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it