Top
Begin typing your search above and press return to search.

चौथा लियांगच्वू फोरम हांगच्यो शहर में उद्घाटित

बीजिंग, चौथे लियांगच्वू फोरम का उद्घाटन चच्यांग प्रांत के हांग च्यो शहर में हुआ।

चौथा लियांगच्वू फोरम हांगच्यो शहर में उद्घाटित
X

बीजिंग, चौथे लियांगच्वू फोरम का उद्घाटन चच्यांग प्रांत के हांग च्यो शहर में हुआ। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी के उपाध्यक्ष जांग शिनज्यी ने इसमें भाग लिया और भाषण दिया।

जांग शिनज्यी ने कहा कि लियांगच्वू फोरम राष्ट्रपति शी चिनफिंग की वैश्विक सभ्यता पहल को लागू करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। चीन हमेशा से ही खुला दृष्टिकोण बनाए रखता है, पुरातत्व और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देता है, उत्पत्ति की खोज में सहयोग के माध्यम से सत्य की तलाश करता है, साझा उपलब्धियों के माध्यम से जनता को लाभ पहुंचाता है और मानवता की साझा सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करता है।

जांग शिनज्यी ने कहा कि हमें राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित वैश्विक सभ्यता पहल को सक्रिय रूप से लागू करना चाहिए।

इस मंच के दौरान, लगभग 60 देशों और क्षेत्रों के संस्कृति और विरासत मंत्री, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और सांस्कृतिक विरासत विशेषज्ञ 'सभ्यता का उत्तराधिकार: सांस्कृतिक विरासत की रक्षा और समय के प्रकाश को रोशन करना' विषय पर गहन चर्चा करेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it