Top
Begin typing your search above and press return to search.

व्हाइट हाउस में धमाका: ट्रंप बोले– नेतन्याहू जानते हैं बॉस कौन है!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जल्द ही व्हाइट हाउस का दौरा कर सकते हैं

व्हाइट हाउस में धमाका: ट्रंप बोले– नेतन्याहू जानते हैं बॉस कौन है!
X

कूटनीतिक सरप्राइज: इजरायली पीएम ने मुलाकात का किया अनुरोध

  • ईरान तनाव के बीच: रिश्ते सुधारने को तैयार दोनों नेता

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जल्द ही व्हाइट हाउस का दौरा कर सकते हैं। ट्रंप ने बातचीत के दौरान कहा कि नेतन्याहू ने मुलाकात का अनुरोध किया है और यह बैठक नाटो शिखर सम्मेलन से उनकी वापसी के बाद संभव है।

ट्रंप ने दावा किया कि दोनों नेताओं के बीच संबंध अच्छे हैं और इजरायली पीएम को "पता है कि बॉस कौन है"। हालांकि, इजरायली अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए मुलाकात अगले सप्ताह की बजाय बाद में होने की संभावना अधिक है।

जानकारी के मुताबिक, नेतन्याहू ने हाल ही में अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप को फोन कर शुभकामनाएँ दीं। इसी बातचीत में दोनों नेताओं ने जल्द ही आमने-सामने मुलाकात पर सहमति जताई।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह बैठक ईरान और लेबनान से जुड़े हालिया तनावों के बीच दोनों देशों के रिश्तों को संभालने की कोशिश का हिस्सा है। नेतन्याहू को अपने देश में युद्धविराम के मुद्दे पर आलोचना का सामना करना पड़ा है, जबकि ट्रंप ने भी कई मौकों पर उन्हें कड़े शब्दों में टोक दिया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it