Top
Begin typing your search above and press return to search.

इलेक्टोरल कोर्ट ने कहा, 'चुनाव कानून और संविधान के अनुरूप हुए संपन्न': ब्राजील

ब्रासीलिया, ब्राजील के सुपीरियर इलेक्टोरल कोर्ट (टीएसई) प्रमुख कैसियो नून्स मार्केस ने कहा है कि देश के 2026 के चुनाव सामान्य रूप से संपन्न हुए और इनमें कानूनी तथा संवैधानिक नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया।

इलेक्टोरल कोर्ट ने कहा, चुनाव कानून और संविधान के अनुरूप हुए संपन्न: ब्राजील
X

ब्रासीलिया, ब्राजील के सुपीरियर इलेक्टोरल कोर्ट (टीएसई) प्रमुख कैसियो नून्स मार्केस ने कहा है कि देश के 2026 के चुनाव सामान्य रूप से संपन्न हुए और इनमें कानूनी तथा संवैधानिक नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया।

बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को अदालत की वेबसाइट पर जारी एक बयान में नून्स मार्केस ने कहा, "मतदान पूरी चुनावी न्याय प्रणाली के तरह कराए गए। मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया और वैध तरीके से अपने प्रतिनिधियों को चुना।"

उन्होंने कहा कि मतदान के अंतिम चरणों में थोड़ा व्यवधान हुआ, लेकिन इसके बावजूद, अदालत द्वारा उठाए गए कदमों और तकनीकी कर्मचारियों की कुशलता की बदौलत वोटों की गिनती सुचारू रूप से हो सकी और चुनाव सुरक्षित तरीके से संपन्न हुए। "कानूनी प्रक्रिया के तहत सामने रखी गई सभी आपत्तियों की जांच की जाएगी और उनका जवाब दिया जाएगा।"

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह बयान तब आया जब सीनेटर फ्लेवियो बोल्सोनारो ने एक खुले पत्र में चुनावी धांधली का आरोप लगाया। बता दें कि रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर (रनऑफ) में बोल्सोनारो को मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा से हार का सामना करना पड़ा था।

बोल्सोनारो ने ब्राजील के सुप्रीम फेडरल कोर्ट (एसटीएफ) पर आरोप लगाया कि उसने मतदान का समय दो घंटे बढ़ाकर टीएसई के अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि मतदान का समय बढ़ाने का आदेश आधिकारिक समापन समय के बाद दिया गया, जिससे मतदाताओं के साथ असमान व्यवहार हुआ।

उन्होंने टीएसई की आलोचना करते हुए कहा कि उसने मतदान का समय बढ़ाने के फैसले का बचाव तो किया, लेकिन कोई ठोस या विश्वसनीय जवाब नहीं दिया।

रविवार को दोनों राष्ट्रपति उम्मीदवारों की इलेक्शन कैंपेन टीम ने बताया कि वोटर्स को मतदान केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाई हुई, जिसके बाद एसटीएफ ने मतदान का समय शाम 7 बजे (2200 जीएमटी) तक बढ़ाने का आदेश दिया गया। यह आदेश केवल उन मतदान केंद्रों पर लागू हुआ जो शाम 5 बजे तक खुले थे; जो केंद्र पहले ही बंद हो चुके थे, उन्हें दोबारा नहीं खोला गया।

रविवार को हुए दूसरे दौर के मतदान में लूला ने बोल्सोनारो को 40 लाख (4 मिलियन) से अधिक वोटों के अंतर से हराया। ब्राजीलियाई मीडिया के अनुसार, शाम 5 बजे के निर्धारित समापन समय के बाद केवल 34,300 वोट डाले गए, जो लूला की जीत के अंतर की तुलना में बहुत कम हैं।

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बोल्सोनारो और उनका परिवार बुधवार सुबह फ्लोरिडा के मियामी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उनका विमान अर्जेंटीना से उड़ान भरने के बाद इक्वाडोर में रुका और फिर अमेरिका के इस शहर में उतरा।

उनके देश छोड़ने से पहले, ब्राजील के सुप्रीम फेडरल कोर्ट के जस्टिस अलेक्जेंड्रे डी मोरेस ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें बोल्सोनारो को अपना पासपोर्ट फेडरल पुलिस को सौंपने और देश छोड़ने से प्रतिबंधित करने के लिए कहा गया था। ब्राजीलियाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला उस जांच का हिस्सा है जिसमें बोल्सोनारो और वकील विलर टोमाज शामिल हैं। इन पर मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध विदेशी मुद्रा लेनदेन का संदेह है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it