चीन : व्यावसायिक शिक्षा पर श्वेत पत्र जारी
बीजिंग, उत्तरी चीन के थ्येनचिन शहर में 'चीन में व्यावसायिक शिक्षा पर श्वेत पत्र' शनिवार को आयोजित 'विश्व व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षा विकास सम्मेलन- 2026' में जारी किया गया। इसमें बताया गया है कि चीन में कुशल कर्मचारियों और प्रतिभाओं को तैयार करने की क्षमता में व्यापक सुधार हुआ है।

श्वेत पत्र के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में चीन के उच्च व्यावसायिक शिक्षा संस्थानों से 58 लाख 20 हजार 400 और माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षा संस्थानों से 52 लाख 18 हजार 200 विद्यार्थियों ने स्नातक की पढ़ाई पूरी की। हाल के वर्षों में चीन ने हर साल विभिन्न उद्योगों के लिए करीब एक करोड़ कुशल और उच्च गुणवत्ता वाले श्रमिक तैयार किए हैं। वहीं, देश के नए श्रम बल की शिक्षा की औसत अवधि बढ़कर 14.35 वर्ष हो गई है।
श्वेत पत्र में यह भी बताया गया है कि हाल के वर्षों में चीन की माध्यमिक और उच्च व्यावसायिक शिक्षा व्यवस्था ने करीब 50 लाख जूनियर हाई स्कूल स्नातकों और लगभग 60 लाख स्कूली उम्र के युवाओं को क्रमशः सीनियर हाई स्कूल और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर दिए हैं। इसके अलावा, हर साल करीब 30 लाख परिवारों की पहली पीढ़ी के युवा व्यावसायिक शिक्षा के जरिए कॉलेज में दाखिला लेते हैं।
फिलहाल, चीन में तकनीकी विद्यालयों सहित 9,151 माध्यमिक व्यावसायिक विद्यालय, 1,554 उच्च व्यावसायिक महाविद्यालय और 124 व्यावसायिक स्नातक महाविद्यालय हैं। इसके अलावा, 52 सामान्य विश्वविद्यालयों में व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।
श्वेत पत्र के अनुसार, चीन के उच्च शिक्षा संस्थानों में आधे से अधिक उच्च व्यावसायिक विद्यालय हैं, जो देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)