Top
Begin typing your search above and press return to search.

चीन : नई ऊर्जा वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी

बीजिंग, चीन ऑटोमोबाइल उद्योग संघ की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी से सितंबर तक चीन में नई ऊर्जा वाहनों के उत्पादन और बिक्री में दोहरे अंकों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान विदेशी बाजार में भी चीनी नई ऊर्जा वाहनों का प्रदर्शन शानदार रहा।

चीन : नई ऊर्जा वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी
X

बीजिंग, चीन ऑटोमोबाइल उद्योग संघ की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी से सितंबर तक चीन में नई ऊर्जा वाहनों के उत्पादन और बिक्री में दोहरे अंकों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान विदेशी बाजार में भी चीनी नई ऊर्जा वाहनों का प्रदर्शन शानदार रहा।

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से सितंबर तक चीन में नई ऊर्जा वाहनों का उत्पादन 1 करोड़ 24 लाख 83 हजार यूनिट और बिक्री 1 करोड़ 24 लाख 72 हजार यूनिट रही। पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले उत्पादन में 11 प्रतिशत और बिक्री में 11.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही, कुल नई कारों की बिक्री में नई ऊर्जा वाहनों की हिस्सेदारी बढ़कर 53.6 प्रतिशत तक पहुंच गई।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चीनी नई ऊर्जा वाहनों की मांग बढ़ी है। इस साल जनवरी से सितंबर तक चीन ने 40 लाख 6 हजार नई ऊर्जा वाहनों का निर्यात किया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 1.3 गुना अधिक है।

चीन ऑटोमोबाइल उद्योग संघ की उप महासचिव ल्यू यान ने बताया कि चीनी वाहनों की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता अब सिर्फ किफायती कीमतों तक सीमित नहीं है, बल्कि नई ऊर्जा वाहनों पर आधारित एक व्यापक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता के रूप में विकसित हो रही है।

उनके मुताबिक, इससे वैश्विक हरित और कम कार्बन वाले विकास को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही, चीनी ऑटोमोबाइल उद्योग को लंबे समय तक अपनी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त बनाए रखने में भी मदद मिल रही है।

गौरतलब है कि इस साल जून से चीन का कुल कार निर्यात लगातार चार महीनों तक 10 लाख यूनिट से अधिक रहा है। इसी अवधि में कुल कार निर्यात में नई ऊर्जा वाहनों की हिस्सेदारी भी लगातार चार महीनों तक 50 प्रतिशत से ऊपर बनी रही।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it