Top
Begin typing your search above and press return to search.

ऑस्ट्रेलिया : विदेश मंत्री पेनी वोंग के समक्ष इमरान खान का मुद्दा उठाया

नई दिल्ली, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और देश के प्रधानमंत्री रहे इमरान खान लंबे समय से जेल में बंद हैं। जेल में उनकी स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय ने इमरान खान की बेहतरी के लिए लगातार आवाज उठाई है। ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने इमरान खान के मुद्दे पर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से संपर्क किया है।

ऑस्ट्रेलिया : विदेश मंत्री पेनी वोंग के समक्ष इमरान खान का मुद्दा उठाया
X

नई दिल्ली, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और देश के प्रधानमंत्री रहे इमरान खान लंबे समय से जेल में बंद हैं। जेल में उनकी स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय ने इमरान खान की बेहतरी के लिए लगातार आवाज उठाई है। ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने इमरान खान के मुद्दे पर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से संपर्क किया है।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों ने इमरान खान की चिंताजनक स्थिति से पेनी वोंग को अवगत कराने के लिए उनसे संपर्क साधा है।

विदेश मंत्री पेनी वोंग को लिखे पत्र में एलन बॉर्डर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, किम ह्यूजेस, मार्क टेलर और स्टीव वॉ ने हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने साफ किया है कि वे राजनयिक या राजनीतिक हस्ती के तौर पर नहीं, बल्कि पूर्व कप्तानों के तौर पर लिख रहे हैं। उन्हें बोलने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

पत्र में लिखा गया है, "ग्रुप स्पष्ट करता है कि वह इमरान खान के खिलाफ कानूनी या राजनीतिक मामले पर कोई स्टैंड नहीं लेता। उनकी चिंता हिरासत में किसी भी व्यक्ति के साथ होने वाले बर्ताव को लेकर है। यह बुनियादी इंसानियत का मामला है, चाहे उनकी राजनीति कुछ भी हो।"

सात ऑस्ट्रेलिाई कप्तानों के पूर्व भी दुनिया भर के 22 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने 23 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर इमरान के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा की मांग की थी। कप्तानों का कहना था कि इमरान खान को जेल में मिल रही सुविधाएं सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक नहीं है। चिट्ठी में तीन विशेष अनुरोध किया गया है जिसमें पहला, सुप्रीम कोर्ट के बनाए मेडिकल बोर्ड - जिसमें इमरान के अपने डॉक्टर भी शामिल हैं - को उनकी सेहत का पूरा और स्वतंत्र जांच करने की इजाजत दी जाए, खासकर उनकी दाहिनी आंख की रोशनी जाने की रिपोर्ट के हिसाब से, दूसरा, कोर्ट द्वारा फिर से शुरू की गई हर सप्ताह परिवार से मुलाकात बिना किसी रुकावट या प्रशासनिक देरी के हो, और तीसरा उस मेडिकल जांच का परिणाम जो भी हो, उसके मुताबिक ईलाज बिना देरी मुहैया कराई जाए।

जावेद मियांदाद, वसीम अकरम और मोइन खान जैसे पूर्व पाकिस्तानी ने भी इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है और उनके लिए इलाज की मांग की है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस भी इमरान खान के लिए चलाई जा रही मुहिम का हिस्सा हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it