Top
Begin typing your search above and press return to search.

पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश नाकाम

अमृतसर, पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो पाकिस्तानी नागरिकों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनी के बाद भी दोनों आगे बढ़ते रहे, जिसके बाद बीएसएफ की कार्रवाई में दोनों मारे गए।

पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
X

अमृतसर, पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो पाकिस्तानी नागरिकों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनी के बाद भी दोनों आगे बढ़ते रहे, जिसके बाद बीएसएफ की कार्रवाई में दोनों मारे गए।

पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया। बीएसएफ के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से कुछ लोग अवैध तरीके से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों ने पहले उन्हें चेतावनी दी, लेकिन इसके बावजूद घुसपैठिए आगे बढ़ते रहे। इसके बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की और दो घुसपैठियों को मार गिराया।

यह घटना तरनतारन के बीओपी राजोके इलाके में गुरुवार रात 12.30 बजे हुई। बीएसएफ के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ चट्टनवाले इलाके से कम से कम तीन लोग भारतीय सीमा की तरफ बढ़ रहे थे। उन्हें चुनौती दिए जाने के बाद फायरिंग की गई, इस कार्रवाई में दो घुसपैठिए मारे गए जबकि एक घुसपैठिया वापस पाकिस्तान भाग गया।

बीएसएफ के मुताबिक, फायरिंग के दौरान एक और घुसपैठिए के भागकर पाकिस्तान की तरफ लौट जाने की बात कही जा रही है। यानी कुल तीन लोग भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद दो को मार गिराया गया, जबकि तीसरा वापस लौट गया।

इस घटना के बाद एक बार फिर साफ हुआ कि पंजाब सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां घुसपैठ की कोशिशों को लेकर अलर्ट हैं। बीएसएफ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, घुसपैठिए पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। पहले उन्हें चेतावनी दी गई और चेतावनी नहीं मानने पर फायरिंग की गई।

इस पूरे घटनाक्रम में दो पाकिस्तानी घुसपैठियों के मारे जाने की पुष्टि बीएसएफ की ओर से की गई है। वहीं, तीसरे घुसपैठिए के वापस पाकिस्तान लौटने की बात सामने आई है। घटना तरनतारन सेक्टर के राजोके बीओपी इलाके की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it