Top
Begin typing your search above and press return to search.

अनीता आनंद 13 अक्टूबर से भारत दौरे पर

नई दिल्ली, कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद 13 से 15 अक्टूबर तक भारत के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात करेंगी।

अनीता आनंद 13 अक्टूबर से भारत दौरे पर
X

नई दिल्ली, कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद 13 से 15 अक्टूबर तक भारत के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात करेंगी।

विदेश मंत्रालय (एमईए) की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, तीन दिवसीय यात्रा के तहत अनीता आनंद मंगलवार शाम 7.50 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर पहुंचेंगी।

बुधवार, 14 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे उनकी विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ बैठक होगी। यह बैठक दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल में आयोजित की जाएगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे वह कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात करेंगी। यह बैठक कौशल भवन में होगी।

अनीता आनंद 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे भारत से रवाना होंगी। विदेश मंत्रालय की ओर से 13 अक्टूबर को सुबह 10.45 बजे तक जारी कार्यक्रम में बैठकों के एजेंडे का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया गया है।

आनंद का ये दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत और कनाडा साल के अंत तक व्यापार समझौता यानी 'कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट' (सीईपीए) पर वार्ता पूरी करने को प्रयासरत हैं। 2025 में विदेश मंत्री बनने के बाद यह आनंद की तीसरी भारत यात्रा है। वह अक्तूबर, 2025 में भारत आई थीं। इसके बाद इस साल मार्च में उन्होंने प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ भारत की यात्रा की थी।

2025 में, कनाडा और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार 30.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जिसमें से 11.0 अरब डॉलर वस्तुओं का था।

2025 में, भारत को कनाडा का माल निर्यात 3.9 अरब कनाडाई डॉलर रहा, जिसमें सब्जियां, खनिज ईंधन और तेल, और लकड़ी का गूदा प्रमुख थे, जबकि भारत से कनाडा का माल आयात 9.7 अरब कनाडाई डॉलर रहा। आनंद का ये दौरा इस मायने से भी अहम है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने (दिसंबर 2026) ओटावा का आधिकारिक दौरा करेंगे। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने खुद इसकी जानकारी दी थी। सितंबर में न्यूयॉर्क संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर हुई बैठक के बाद दावा किया, " दोनों देश साल के अंत तक व्यापार समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। वह (पीएम मोदी) उस समय के आसपास कनाडा का दौरा करेंगे। मैं उनकी मेजबानी करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it