Top
Begin typing your search above and press return to search.

दक्षिण-पश्चिम सिडनी को खौफजदा करने वाला आरोपी गिरफ्तार: ऑस्ट्रेलिया

सिडनी, ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिमी सिडनी में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

दक्षिण-पश्चिम सिडनी को खौफजदा करने वाला आरोपी गिरफ्तार: ऑस्ट्रेलिया
X

सिडनी, ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिमी सिडनी में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे शख्स को गिरफ्तार किया गया है। वाहन चुराता था और लूटपाट करता था। हाल ही में उसने कुछ ऐसा किया था जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई थी और कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन तक लगाना पड़ा था।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात करीब 11:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) सिडनी के इनर-वेस्ट इलाके में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसको सात अपराधों में लिप्त पाया गया, इनमें बिना अनुमति के हथियार रखने और खतरनाक हथियार के बल पर लूटपाट करना शामिल है।

समाचार एजेंसी सिंहुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार सुबह सेंट्रल सिडनी से छह किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित डुलविच हिल में एक वाहन चोरी की सूचना मिलने के बाद आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया था। इसके बाद तीन दिनों तक चली तलाश के बाद यह गिरफ्तारी हुई।

मौके पर मौजूद अधिकारियों को बताया गया कि एक व्यक्ति चोरी की गाड़ी के अंदर हथियार लिए हुए था। उसने कथित तौर पर गाड़ी में आग लगा दी और फिर पैदल ही वहां से चला गया।

इस घटना के बाद बड़े पैमाने पर आपातकालीन एजेंसियां सक्रिय हुईं। पुलिस द्वारा उस व्यक्ति की तलाश के दौरान, स्थानीय निवासियों, व्यवसायों और स्कूलों को तीन घंटे से अधिक समय तक लॉकडाउन में रखा गया।

गिरफ्तारी के समय पुलिस को वह हथियार नहीं मिला।

इससे पहले 22 सितंबर को, पश्चिमी सिडनी में एक घर में घुसकर किए गए हमले में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

22 सितंबर को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7:30 बजे, सेंट्रल सिडनी से 28 किलोमीटर पश्चिम में स्थित लालोर पार्क में हमले की सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया गया।

पुलिस बयान के अनुसार, मौके पर पहुंचे अधिकारियों को बताया गया कि दो व्यक्ति एक घर में घुसे और वहां मौजूद 64 वर्षीय और 44 वर्षीय पुरुषों पर हमला कर दिया, जिसके बाद वे वहां से चले गए।

एम्बुलेंस पैरामेडिक्स ने पीड़ितों का प्राथमिक उपचार किया और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले गए।

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और हमले की जांच शुरू की थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it