NEET छात्रा के पिता मंच पर फूटे आंसू – राहुल गांधी से बोले, "सर सदन में आवाज उठाइए"
देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार को घेरा
पेपर लीक से टूटी रिया की जिंदगी – पिता ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानी
- राहुल गांधी ने घेरा केंद्र सरकार – बोले, "नीचे से ऊपर तक सिस्टम पर कब्जा"
- 10 घंटे पढ़ाई करने वाली रिया – मेहनत बेकार गई, पिता बोले "अब और बेटियों के साथ न हो ऐसा"
उत्तराखंड। देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने उस छात्रा रिया कुमारी के पिता राजेश मल्ल को मंच पर बुलाया, जिसने पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी।
मंच पर आते ही राजेश मल्ल भावुक हो गए और राहुल गांधी से कहा—
“सर, सदन में हमारी आवाज उठाइए। जो मेरी बेटी के साथ हुआ, वो किसी और बेटी के साथ न हो।”
रिया कुमारी ने NEET पेपर लीक की वजह से खुदकुशी कर ली थी। आज उनके पिता राजेश मल्ल जी, राहुल गांधी जी से मिलकर भावुक हो गए।
— Congress (@INCIndia) July 17, 2026
उन्होंने कहा- जो मेरी बेटी के साथ हुआ, वो किसी और बेटी के साथ न हो। राहुल जी, आप संसद में हमारी आवाज उठाइए। pic.twitter.com/WR72NF4eQl
राजेश मल्ल ने बताया कि उनकी बेटी परीक्षा के बाद बेहद खुश थी, लेकिन जब पेपर लीक की खबर सामने आई तो वह टूट गई। उन्होंने कहा कि रिया रोज़ 10 घंटे पढ़ाई करती थी और एनटीए की सख्त पाबंदियों का पालन करती थी, लेकिन जब ऊपर से ही पेपर लीक हो जाता है तो मेहनत बेकार चली जाती है।
राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि पेपर लीक ने “नीचे से ऊपर तक पूरे सिस्टम पर कब्जा कर लिया है” और यह शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है।



