Top
Begin typing your search above and press return to search.

सीएम धामी ने बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हेलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य के लिए स्वीकृत की धनराशि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ में विकासखंड ज्योर्तिमठ के अंतर्गत बद्रीनाथ धाम में यूकाडा द्वारा संचालित स्थाई हेलीपैड के प्लेटफार्म विस्तार एवं एप्रोच रोड के सुधारीकरण संबंधित कार्यों के लिए 1.74 करोड़ रुपए और केदारनाथ धाम में जीएमवीएन के समीप स्थित हेलीपैड के सुरक्षात्मक कार्य के लिए 39.40 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है

सीएम धामी ने बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हेलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य के लिए स्वीकृत की धनराशि
X

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ में विकासखंड ज्योर्तिमठ के अंतर्गत बद्रीनाथ धाम में यूकाडा द्वारा संचालित स्थाई हेलीपैड के प्लेटफार्म विस्तार एवं एप्रोच रोड के सुधारीकरण संबंधित कार्यों के लिए 1.74 करोड़ रुपए और केदारनाथ धाम में जीएमवीएन के समीप स्थित हेलीपैड के सुरक्षात्मक कार्य के लिए 39.40 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा नन्दा राजजात यात्रा-2026 हेतु विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत शहीद भवानी दत्त इण्टर कॉलेज परिसर चौपड्‌यों में पार्किंग एवं विश्राम गृह का निर्माण (क्षमता-08 चौपहिया वाहन) हेतु 71.67 लाख रुपए, विकासखण्ड देवाल के अन्तर्गत जनता इण्टर कॉलेज, सरकोट में 63 चौपहिया वाहन एवं 09 दुपहिया वाहन क्षमता हेतु पार्किंग तथा 02 कक्षों का विश्राम गृह एवं शौचालय के निर्माण हेतु 1.14 करोड़ रुपए, विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत नौटी में 37 चौपहिया वाहन एवं 48 दुपहिया वाहन क्षमता की सरफेस पार्किंग निर्माण हेतु 42.39 लाख रुपए, विकासखण्ड नारायण बगड़ के अन्तर्गत मगोती में 94 चौपहिया वाहन क्षमता की सरफेस पार्किंग निर्माण कार्य हेतु 79.56 लाख रुपए, विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत कांसुवा में 43 चौपहिया वाहन क्षमता की सरफेस पार्किंग के निर्माण हेतु 64.23 लाख रुपए सहित विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक, कुलसारी के पास थराली-ग्वालदम मोटर मार्ग के बायीं तरफ 89 चौपहिया वाहन क्षमता हेतु अस्थाई वाहन पार्किंग निर्माण हेतु 5.51 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा नन्दा राजजात यात्रा-2026 हेतु विकासखण्ड नन्दानगर के अन्तर्गत ग्राम कनोल मुख्य पड़ाव में स्थाई सतह पार्किंग (30 कार) निर्माण हेतु 33.65 लाख रुपए, ग्राम आला मुख्य पड़ाव में अस्थाई सतह पार्किंग (13 कार) निर्माण हेतु 18.30 लाख रुपए, ग्राम रामणी मुख्य पड़ाव में स्थाई सतह पार्किंग (28 कार) निर्माण हेतु 31.03 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने राजकीय आश्रम पद्धति उ०मा० विद्यालय बिडौरा में बाउण्ड्री वाल निर्माण हेतु 83.99 लाख रुपए, छात्रावास भवन के मरम्मत एंव रख-रखाव के निर्माण कार्य हेतु 33.75 लाख रुपए, आवासीय भवन के मरम्मत एंव रख-रखाव के निर्माण कार्य हेतु 28.20 लाख रुपए, शिक्षण भवन की मरम्मत एवं रख-रखाव के निर्माण कार्य हेतु 24.21 लाख रुपए के साथ राजकीय आश्रम पद्धति बालिका उ०मा० विद्यालय खटीमा में विभिन्न मरम्मत एंव रख-रखाव के कार्य हेतु 15.39 लाख रुपए तथा राजकीय आश्रम पद्धति बालिका उ०मा० विद्यालय खटीमा में विभिन्न मरम्मत एंव रख-रखाव के कार्य हेतु 17.30 लाख रुपए स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौडी गढ़वाल के विकास खण्ड यमकेश्वर में नोडखाल-मालाकोट मोटर मार्ग (ग्रामीण मार्ग) का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महिताब सिंह के नाम पर किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it