Top
Begin typing your search above and press return to search.

मशहूर लेखक मनोज मुंतशिर ने अपर्णा यादव से की मुलाकात, 'चाय का किस्सा' भी किया साझा

गीतकार और मशहूर लेखक मनोज मुंतशिर ने शनिवार को राधा अष्टमी के मौके पर अपनी पत्नी नीलम के साथ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपर्णा यादव के दिवंगत पति प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मशहूर लेखक मनोज मुंतशिर ने अपर्णा यादव से की मुलाकात, चाय का किस्सा भी किया साझा
X

लखनऊ। गीतकार और मशहूर लेखक मनोज मुंतशिर ने शनिवार को राधा अष्टमी के मौके पर अपनी पत्नी नीलम के साथ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपर्णा यादव के दिवंगत पति प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुलाकात के बाद मनोज मुंतशिर ने अपर्णा यादव के 'घर की चाय' का किस्सा भी साझा किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अपनी प्यारी बड़ी बहन के घर आए हैं और वहां उन्हें ऐसी चाय पीने को मिली, जिसमें चीनी, दूध और पानी का अनुपात सही था।

मनोज मुंतशिर ने मजाकिए अंदाज में कहा कि आजकल जो चाय पिलाई जाती है, ऐसा लगता है कि जैसे चाय को फांसी दे दी गई हो, चाय तो यह होती है, जो अच्छे से पकाई जाए। मेरी बहन ने मुझे बहुत बढ़िया चाय पिलाई है।

करीब एक मिनट के इस वीडियो के आखिर में मनोज कहते हैं कि मेरी बहन ने मुझे इतनी बढ़िया चाय पिलाई है तो तालियां तो जरूर होनी चाहिए। दूसरी तरफ, मनोज द्वारा चाय की तारीफ सुन अपर्णा यादव भी हंसती हुई दिखाई दीं।

अपर्णा यादव ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने मनोज मुंतशिर शुक्ला और उनकी पत्नी नीलम की मौजूदगी और संवेदनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि राधा अष्टमी के अवसर पर मनोज मुंतशिर शुक्ला और उनकी पत्नी नीलम उनके आवास पर पहुंचे। दोनों ने स्वर्गीय प्रतीक यादव के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शुक्रवार को मनोज मुंतशिर युवा धर्म संसद कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने वंदे मातरम को केवल दो छंदों तक सीमित करने के विवाद पर कहा कि प्रतिपक्ष के नेता को इस तरह की हरकतों से बाज आना चाहिए। 'वंदे मातरम' पूरा गाया जाएगा और पूरा गाना पड़ेगा।

मनोज मुंतशिर उन लेखकों में से हैं जो हमेशा देश के ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बेबाकी से राय रखते हैं। जुलाई माह में जंतर-मंतर पर सीजेपी की अगुवाई में आयोजित धरना प्रदर्शन को लेकर भी उनका बयान काफी चर्चा में आया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it