Top
Begin typing your search above and press return to search.

राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और RSS को बताया गद्दार, बीजेपी बोली- देश की जनता का अपमान

रायबरेली में आयोजित एक सभा के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखी टिप्पणी की, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और RSS को बताया गद्दार, बीजेपी बोली- देश की जनता का अपमान
X

रायबरेली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक बयान को लेकर देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। रायबरेली में आयोजित एक सभा के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखी टिप्पणी की, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और देश के गृह मंत्री को ‘गद्दार’ कहा। राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी नेताओं ने इसे “अराजकतावादी सोच” और “देश का अपमान” बताया है। वहीं कांग्रेस की ओर से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की बात दोहराई जा रही है।

संविधान और बराबरी की बात से शुरू हुआ भाषण

रायबरेली में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सबसे पहले संविधान, सामाजिक बराबरी और दलित अधिकारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने वीरा पासी और डॉ. भीमराव अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत का संविधान हर नागरिक को समान अधिकार देने की बात करता है। राहुल ने कहा कि देश किसी एक संगठन, विचारधारा या जाति का नहीं, बल्कि सभी भारतीयों का है। उनके अनुसार संविधान देश की जनता की आवाज है और उसकी रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और RSS संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी और अमित शाह पर विवादित टिप्पणी

अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस को लेकर विवादित टिप्पणी की। राहुल ने कहा, जब ये आरएसएस कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री भी अमित शाह की बात करेंगे तो उनसे आप उसने खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री गद्दार है। आपका गृह मंत्री गद्दार है, आपका संगठन गद्दार है, आपने हिंदुस्तान को बेचने को काम किया. आपने संविधान पर हमला करने का काम किया है। आपने अंबेडकर पर हमला किया। उनकी इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया और बीजेपी ने इसे गंभीर और अपमानजनक बयान बताया।

आर्थिक हालात पर भी सरकार को घेरा

राहुल गांधी ने अपने भाषण में देश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता से त्याग और सादगी की बात करती है, लेकिन खुद बड़े स्तर पर खर्च करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश जल्द ही आर्थिक संकट का सामना कर सकता है। राहुल ने कहा कि महंगाई बढ़ेगी, खाद की कमी हो सकती है और आम लोगों पर आर्थिक बोझ और ज्यादा बढ़ेगा। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि सरकार की नीतियों का असर सीधे गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है।

बीजेपी ने कहा- राहुल की भाषा पाकिस्तान जैसी

राहुल गांधी के बयान के बाद बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। पार्टी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने केवल प्रधानमंत्री या गृह मंत्री का नहीं, बल्कि देश की जनता का अपमान किया है। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की सोच “अर्बन नक्सल” जैसी है और वह ऐसे बयान देकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ नेताओं ने यह भी कहा कि राहुल गांधी की भाषा पाकिस्तान के प्रचार तंत्र से मिलती-जुलती है, जो भारत की संस्थाओं और नेतृत्व पर सवाल उठाता रहता है।

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का हमला

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार के कारण राहुल गांधी निराशा और हताशा में इस तरह के बयान दे रहे हैं। नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी का बयान भारतीय राजनीति की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास देश को कमजोर करने वाला रहा है, जबकि मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास को मजबूत करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं और आतंकवाद तथा नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it