Top
Begin typing your search above and press return to search.

मिशन 2027 में जुटी भाजपा, यूपी मीडिया टीम में बड़ा फेरबदल

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं

मिशन 2027 में जुटी भाजपा, यूपी मीडिया टीम में बड़ा फेरबदल
X

भाजपा ने घोषित किए 31 नए प्रदेश प्रवक्ता, चुनावी तैयारी तेज

  • 2027 की रणभेरी, यूपी भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश ने अपने मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से 31 प्रदेश प्रवक्ता और दो प्रदेश मीडिया सह संयोजक के नाम घोषित किए हैं।

प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में डॉ. समीर सिंह, कौशलेन्द्र पटेल, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, जुगल किशोर, राकेश त्रिपाठी, लालजी निर्मल, आनन्द दुबे, अवनीश त्यागी, आलोक वर्मा, अनिला सिंह, साक्षी दिवाकर, संजय चौधरी, अशोक पाण्डेय, एसएन सिंह, मनोज पोसवाल और डॉ. ऋचा सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा प्रशान्त उमराव, दिलीप श्रीवास्तव, डॉ. अमित कुशवाहा, प्रियंक पाण्डेय, नवीन श्रीवास्तव, रामनिवास यादव, अनुभव चक, डॉ. रजनीश त्यागी, ब्रम्हप्रकाश पाल, आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. अंकुश, अभिषेक कृष्ण, प्रताप सिंह नागर और शैलेन्द्र शर्मा अटल को भी प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा ने प्रदेश मीडिया सह-संयोजकों की भी घोषणा की है। हिमांशु दुबे और दीपक बघेल को प्रदेश मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। नई टीम के जरिए पार्टी मीडिया और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी रणनीति को और मजबूत करने की कोशिश करेगी।

उत्तर प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होना है। इसे देखते हुए राजनीतिक दल अपनी संगठनात्मक तैयारियों को धार देने में जुटे हुए हैं। भाजपा भी संगठन के अलग-अलग स्तरों पर अपनी टीम को मजबूत करने और आगामी चुनाव की रणनीति के मुताबिक जिम्मेदारियां तय करने में जुटी है।

इसी कड़ी में मीडिया विभाग की नई टीम की घोषणा को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया सह-संयोजकों पर पार्टी की नीतियों, सरकार के कामकाज और राजनीतिक मुद्दों पर भाजपा का पक्ष जनता तथा मीडिया के सामने रखने की अहम जिम्मेदारी होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it