Top
Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा और आरएसएस को निशाना बनाना देश पर हमला नहीं: उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में उतर आए

भाजपा और आरएसएस को निशाना बनाना देश पर हमला नहीं: उमर अब्दुल्ला
X

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में उतर आए और कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार और यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना भारत पर हमला करने के बराबर नहीं है।



अब्दुल्ला ने कहा कि जब भाजपा 10 वर्ष तक विपक्ष में थी तथा जब वह कांग्रेस और डॉक्टर मनमोहन सिंह की आलोचना करती थी तो क्या वह भी भारत पर हमला करती थी।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, “संघ, केंद्र सरकार, भाजपा तथा प्रधानमंत्री को निशाना बनाना भारत पर हमला करने के बराबर नहीं है क्योंकि यदि ऐसा है तो जब 2004 से लेकर 2014 तक भाजपा विपक्ष में थी तो वह भी कांग्रेस तथा डॉ. मनमोहन सिंह की आलोचना करके 10 वर्ष तक भारत पर हमला करती रही है।

अब्दुल्ला भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को भारत सरकार की छवि खराब करने के लिए देश की 125 करोड़ जनता से माफी मांगने और भारत पर हमला बंद करने को कहा था।

पात्रा ने कहा, “भारत पर गर्व करने के बजाय आप कह रहे हैं कि पाकिस्तान को लेकर कोई नीति नहीं है। आप कहते हैं कि चीन की सेना अभी भी डोकलाम में हैं। क्या आप विदेश मंत्री है?”


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it