Top
Begin typing your search above and press return to search.

जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से शुरू होगा कार्यकाल

नई दिल्ली, स्मृति मंधाना को मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। मंधाना हरमनप्रीत कौर की जगह लेंगी और जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से उनके कार्यकाल का आगाज होगा। आइए आपको बताते हैं बतौर कप्तान मंधाना का रिकॉर्ड कैसा रहा है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से शुरू होगा कार्यकाल
X

नई दिल्ली, स्मृति मंधाना को मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। मंधाना हरमनप्रीत कौर की जगह लेंगी और जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से उनके कार्यकाल का आगाज होगा। आइए आपको बताते हैं बतौर कप्तान मंधाना का रिकॉर्ड कैसा रहा है।

साल 2013 से भारतीय टीम का हिस्सा रहीं मंधाना वनडे और टी20 इंटरनेशनल को मिलाकर कुल 22 मैचों में टीम की कमान संभाल चुकी हैं। मंधाना का रिकॉर्ड वनडे में कप्तान के तौर पर शानदार रहा है। उन्होंने कुल 4 एकदिवसीय मुकाबलों में टीम की कप्तानी की है और सभी में जीत दिलाई है। वहीं, टी20 में भी मंधाना का रिकॉर्ड दमदार रहा है। उन्होंने कुल 18 मैचों में टीम की अगुवाई की है, जिसमें से 11 मुकाबलों में टीम को जीत मिली है, जबकि सिर्फ 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

महिला प्रीमियर लीग में भी स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को दो बार अपनी कप्तानी में चैंपियन बना चुकी हैं। उन्होंने 35 मैचों में आरसीबी की कमान संभाली है, जिसमें से टीम को 18 में जीत नसीब हुई है, तो 17 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। यानी मंधाना के पास कप्तानी का अच्छा खास अनुभव मौजूद है। खास बात यह है कि स्मृति लंबे समय से हरमनप्रीत कौर के कप्तान रहने पर उपकप्तान की जिम्मेदारी को संभाल रही थीं।

स्मृति मंधाना बतौर कप्तान अपने कार्यकाल का आगाज जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से करेंगी। इस सीरीज के लिए चुनी गई टीम में हरमनप्रीत कौर को भी जगह दी गई है। बतौर कप्तान हरमनप्रीत का अनुभव भी मंधाना के काम आएगा। हरमनप्रीत की उम्र 37 साल हो चुकी है और यही वजह है कि सिलेक्टर्स उनके रिटायरमेंट लेने से पहले मंधाना को कप्तान के तौर पर पूरी तरह से तैयार करना चाहते हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी, जिसका दूसरा मुकाबला 18 और तीसरा मैच 20 अक्टूबर को खेला जाना है। वहीं, वनडे सीरीज का आगाज 23 अक्टूबर से होगा। शेफाली वर्मा को टी20 और दीप्ति शर्मा को वनडे में उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it