Top
Begin typing your search above and press return to search.

131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम

वडोदरा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे मुकाबला बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है।

131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
X

वडोदरा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे मुकाबला बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 39.5 ओवर में 131 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लोरिन फिरी बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। इसके बाद चिपो मुगेरी-तिरिपानो भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुईं। बिलव्ड बीजा को वैष्णवी शर्मा ने हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच कराकर सिर्फ एक रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा।

25 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुकी जिम्बाब्वे टीम की पारी को जोसेफिन नकोमो और चिएड्जा धुरुरू ने संभालने का प्रयास किया और चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 27 रन जोड़े। धुरुरू 20 रन बनाने के बाद वैष्णवी शर्मा का शिकार बनीं। वहीं, कप्तान नकोमो 67 गेंदों में 35 रन बनाने के बाद आउट हुईं। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके लगाए। इसके बाद जिम्बाब्वे ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम सिर्फ 131 रन बनाकर ऑलआउट हुई। न्याशा ग्वांज़ुरा ने 10 रन बनाए, जबकि मिशेल मावुंगा 6 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

भारत की तरफ से गेंदबाजी में 20 वर्षीय स्पिन गेंदबाज वैष्णवी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर के स्पेल में 39 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वह जिम्बाब्वे की बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुईं। क्रांति गौड़ ने 7 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, सायली सतघरे ने 6 ओवर के स्पेल में महज 11 रन देकर 2 विकेट झटके। भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता और वैष्णवी शर्मा।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन:मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), लोरिन फिरी, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिलव्ड बिजा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वानज़ुरा, चिएड्जा धुरुरू, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा, तेंदई मकुशा और ओलिंडर चारे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it