Top
Begin typing your search above and press return to search.

श्रीलंका को 124 रनों से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स 2026

निशिन, एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 124 रनों से हराया। इस बड़ी जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है।

श्रीलंका को 124 रनों से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स 2026
X

निशिन, एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 124 रनों से हराया। इस बड़ी जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है।

भारतीय टीम ने मेंस टी20 इंटरनेशनल के किसी भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल या फाइनल में रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले, भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया था।

मेंस टी20 इंटरनेशनल में 100 से ज्यादा रनों से सर्वाधिक जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड भी भारतीय टीम के नाम हो गया है। टीम इंडिया ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 11वीं बार 100 से ज्यादा रनों की जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने इस मामले में कनाडा (10) को पीछे छोड़ा है।

वहीं, श्रीलंका की यह टी20 इंटरनेशनल में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार है। भारत से मिले 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 45 रन बनाकर सिमट गई। यह टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर देशों की तरफ से संयुक्त रूप से न्यूनतम स्कोर है। श्रीलंका की तरफ से महज नुवानिदु फर्नांडो ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके और उन्होंने सर्वाधिक 15 रन बनाए।

श्रीलंका के बल्लेबाजों ने बेहद आसानी से भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए। भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, अक्षर पटेल ने 8 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि अभिषेक शर्मा ने 2 रन देकर दो विकेट झटके।

बल्लेबाजी में भारत की ओर से ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 80 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 38 रन बनाए। भारतीय टीम अब गोल्ड मेडल मैच में 3 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। वहीं, श्रीलंका का सामना ब्रॉन्ज मेडल के लिए बांग्लादेश से होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it