Top
Begin typing your search above and press return to search.

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया

नई दिल्ली, भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाना है। न्यूजीलैंड के इस ग्राउंड पर भारतीय टीम ने टी20 में अब तक खेले सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

ऑकलैंड में अजेय रही है टीम इंडिया
X

नई दिल्ली, भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाना है। न्यूजीलैंड के इस ग्राउंड पर भारतीय टीम ने टी20 में अब तक खेले सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

ऑकलैंड के ईडन पार्क पर भारतीय टीम ने कुल 3 मुकाबले खेले हैं और सभी में टीम इंडिया को जीत मिली है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर अपना पहला मुकाबला साल 2019 में खेला था, जहां भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था। इसके बाद 2020 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के अपने दौरे पर ईडन पार्क में दो मैच खेले और दोनों में ही जीत दर्ज की थी। एक मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, तो दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार, ऑकलैंड में होने वाले चौथे टी20 मैच के लिए सभी 40 हजार टिकट बिक चुकी हैं और इस मुकाबले में स्टेडियम हाउसफुल रहने वाला है, हालांकि भारतीय टीम सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त पहले ही हासिल कर चुकी है। तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराने के साथ ही सीरीज में अजेय बढ़त बनाई। तीसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 198 रन बनाए। टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने 52 गेंदों में 89 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि फिन एलन ने 25 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया।

हालांकि भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा द्वारा महज 38 गेंदों पर खेली गई 113 रनों की तूफानी शतकीय पारी के बूते 199 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 13.2 ओवर में चेज कर लिया था। अभिषेक के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए। इससे पहले दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था। वहीं टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 226 रनों के लक्ष्य को चेज करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it