Top
Begin typing your search above and press return to search.

टी20 सीरीज : न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र इंजर्ड

नई दिल्ली, न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र इंजर्ड हो गए हैं। इंजरी की वजह से भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में उनका खेलना संदिग्ध हो गया है।

टी20 सीरीज : न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र इंजर्ड
X

नई दिल्ली, न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र इंजर्ड हो गए हैं। इंजरी की वजह से भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में उनका खेलना संदिग्ध हो गया है।

रचिन रवींद्र बुधवार को ऑकलैंड में एक प्रमोशनल शूट के दौरान डाइविंग कैच लेने की कोशिश में इंजर्ड हो गए। रवींद्र का दाहिना कंधा खिसक गया है। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में किसी बड़े स्ट्रक्चरल डैमेज की बात से इनकार किया है। हालांकि, मैदान पर उनकी वापसी रिहैबिलिटेशन के शुरुआती स्टेज की रिकवरी पर निर्भर करेगी।

न्यूजीलैंड के परफॉर्मेंस मैनेजर माइक सैंडल ने कहा कि शूटिंग के दौरान कैच लेने की कोशिश में रवींद्र सेफ्टी मैट पर गिर गए। यह सच में एक बुरी चोट थी। हम उनके लिए दुखी हैं। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि वह अच्छी तरह से ठीक हों और जितनी जल्दी हो सके मैदान पर वापस आएं।

उन्होंने कहा, "हमारे खिलाड़ियों से जुड़े सभी कमर्शियल शूट की तरह, इन एक्टिविटीज पर सभी पार्टियों ने पहले ही सहमति दे दी थी, जिसमें सही सेफ्टी उपाय किए गए थे। यह घटना थोड़ी अजीब है। हम आगे भी इस तरह के इवेंट्स के लिए अपनी प्रक्रिया की समीक्षा करते रहेंगे।"

न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि आगे व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए टीम रवींद्र के साथ सावधानी से पेश आएगी। हम रचिन को जरूरत से ज्यादा जल्दी वापस नहीं लाना चाहते। वह अपने रिहैब के मामले में अच्छे हाथों में है और हम जल्द ही उसका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

न्यूजीलैंड अगले सप्ताह की शुरुआत में भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा करेगा। भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू हो रही है, लेकिन यह साफ नहीं है कि रवींद्र खेलने के लिए समय पर ठीक हो पाएंगे या नहीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it