Top
Begin typing your search above and press return to search.

टी10 लीग : पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर ग्रहण

नई दिल्ली, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने खिलाड़ियों का एनओसी (नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) ब्लॉक कर दिया है। इस वजह से पाकिस्तानी खिलाड़ियों का अबू धाबी टी10 में हिस्सा लेना बहुत मुश्किल हो गया है।

टी10 लीग : पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर ग्रहण
X

नई दिल्ली, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने खिलाड़ियों का एनओसी (नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) ब्लॉक कर दिया है। इस वजह से पाकिस्तानी खिलाड़ियों का अबू धाबी टी10 में हिस्सा लेना बहुत मुश्किल हो गया है।

पीसीबी तब तक एनओसी जारी नहीं करेगी जब तक लीग की तरफ से उसे हर एनओसी के लिए 10,000 डॉलर का भुगतान नहीं किया जाएगा। पीसीबी द्वारा देर से रखी गई इस शर्त के कारण लीग से जुड़ी फ्रेंचाइजी परेशान हैं। फ्रेंचाइजी फीस देने या फिर दूसरे खिलाड़ियों की तलाश में हैं।

क्रिकइन्फो के मुताबिक, अबू धाबी टी10 मैनेजमेंट ने 30 सितंबर को लीग के प्लेयर ड्राफ्ट के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के एनओसी के लिए आवेदन दिया था। पीसीबी ने हर एनओसी के लिए 10,000 डॉलर की मांग इस सप्ताह की शुरुआत में बताई। टूर्नामेंट 7 नवंबर से शुरू होना है।

अबू धाबी टी10 लीग में प्लेयर ड्राफ्ट में छह में से पांच टीमों ने पाकिस्तान के 16 क्रिकेटरों को चुना था। कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी अपनी सैलरी से पीसीबी को फीस देने की योजना बना रहे थे, लेकिन फिलहाल इस समस्या का हल नहीं हो पाया है। फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों का विकल्प ढूंढ रही हैं।

पिछले महीने पीसीबी ने नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का एनओसी रोक दिया था। इससे ज्यादातर खिलाड़ी लीग में नहीं खेल पाए थे। पीसीबी ने पहले यह नीति उन लीग्स के लिए लागू की थी जहां पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मांग थी, लेकिन वहां के खिलाड़ियों की मांग पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में नहीं थी। आज भी पीसीबी इस नीति का अनुसरण करती है।

पीसीबी ने हाल में अपनी नीति में बदलाव किया है जिसके मुताबिक टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों पर लीग में भाग लेने की संख्या पर रोक नहीं है। बस उन्हें नेशनल ड्यूटी के लिए उपलब्ध रहना होगा।

अबू धाबी टी10 ड्राफ्ट में चुने गए खिलाड़ी: सलमान इरशाद (अरेबियन एसेस), आकिफ जावेद, हसन नवाज, अली रजा (एमिरेट्स ईगल्स), नसीम शाह (रॉयल डेजर्ट चैंपियंस), शादाब खान, मोहम्मद आमिर, ख्वाजा नफे, खुशदिल शाह, आजम खान, मोहम्मद वसीम जूनियर (यूएई बुल्स), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, फहीम अशरफ, सुफियान मोकीम, अब्बास अफरीदी (यूनाइटेड टाइगर्स)।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it