Top
Begin typing your search above and press return to search.

श्रीलंकाई कप्तान अथापट्टू का एशिया कप फाइनल से पहले बयान दिया- हम किसी टीम को हरा सकते हैं

दुबई, महिला एशिया कप 2026 का फाइनल 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है। खिताबी मुकाबले में एक बार फिर भारतीय टीम और श्रीलंका आमने-सामने है। फाइनल से पहले श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापट्टू ने कहा है कि उनकी टीम किसी भी टीम को हराने में सक्षम है।

श्रीलंकाई कप्तान अथापट्टू का एशिया कप फाइनल से पहले बयान दिया- हम किसी टीम को हरा सकते हैं
X

दुबई, महिला एशिया कप 2026 का फाइनल 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है। खिताबी मुकाबले में एक बार फिर भारतीय टीम और श्रीलंका आमने-सामने है। फाइनल से पहले श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापट्टू ने कहा है कि उनकी टीम किसी भी टीम को हराने में सक्षम है।

सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ दबाव की स्थिति से निकलते हुए जीत दर्ज करने के बाद चमारी अथापट्टू ने कहा कि उनकी टीम में इतनी गहराई और धैर्य है कि वे विमेंस एशिया कप फाइनल में किसी भी विरोधी टीम को हरा सकती है। कप्तान विशेष तौर पर अपनी टीम के युवा खिलाड़ियों से प्रभावित नजर आईं।

श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, "टीम की ताकत उन खिलाड़ियों की संख्या में है जो हालात के मुताबिक जिम्मेदारी लेने में सक्षम हैं।"

उन्होंने कहा, "हमारे पास हर्षिता, नीलाक्षिका, कविशा जैसे अच्छे फिनिशर हैं। ज्यादातर खिलाड़ी बहुत अच्छा खेल रहे हैं, गेंदबाजी यूनिट भी अच्छा कर रही है। अगर हम फाइनल में अपनी योजना को लागू कर पाते हैं, तो मुझे लगता है कि हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं।"

अथापट्टू ने कहा, "हमने बल्लेबाजी, गेंदबाजी अच्छी की। युवाओं का प्रदर्शन शानदार रहा। फील्डिंग के दौरान हमने कुछ कैच छूटे। हमें क्षेत्ररक्षण में काम करने की जरूरत है।"

शुक्रवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 130 रन बनाए थे। सर्वाधिक 47 रन कप्तान फातिमा सना ने बनाए।

131 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी श्रीलंका ने 5 पर 2 और 33 पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हर्षिता (36) और कविशा (33) ने पांचवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर टीम की मैच में वापसी कराई और स्कोर 100 तक पहुंचा दिया। इसके बाज निलाक्षी डे सिल्वा ने नाबाद 18 और कुशानी ने नाबाद 10 रन बनाकर श्रीलंका का स्कोर 18.4 ओवर में स्कोर 6 विकेट पर 134 तक पहुंचा दिया और 4 विकेट जीत दिलाते हुए फाइनल का टिकट दिला दिया।

श्रीलंका ने 2024 में हुए एशिया कप फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it