Top
Begin typing your search above and press return to search.

श्रीलंका ने मलेशिया को 86 रन से हराया: एशियन गेम्स

निशिन, एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला श्रीलंका और मलेशिया के बीच खेला गया।

श्रीलंका ने मलेशिया को 86 रन से हराया: एशियन गेम्स
X

निशिन, एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला श्रीलंका और मलेशिया के बीच खेला गया। श्रीलंका ने मलेशिया को 86 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। कप्तान चमारी अथापट्टू की 37 गेंदों पर 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से खेली गई 63 रनों की पारी के दम पर श्रीलंका ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 160 रन बनाए थे। चमारी के अलावा काविशा दिल्हारी ने 27 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से नाबाद 44, हर्षिता समरविक्रमा ने 18 गेंदों पर 25 और हसिनी परेरा ने 23 रन की पारी खेली।

मलेशिया की तरफ से नूरीन इमानिना ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए।

161 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी मलेशिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 74 रन ही बना सकी और 86 रन से मैच हार गई। मलेशिया के लिए विनीफ्रेड दुरैसिंगम ने 28 और माहिरा इज्जती इस्माइल ने 24 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सकीं।

श्रीलंका के लिए मिथाली अयोध्या, काविशा दिल्हारी और कप्तान चमारी ने 2-2 विकेट लिए।

इस जीत के साथ श्रीलंका एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में श्रीलंका का मुकाबला पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के साथ 20 सितंबर को होगा। पाकिस्तान ने क्वार्टर फाइनल में थाइलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

पाकिस्तान को थाइलैंड पर जीत बहुत मुश्किल से मिली थी। पाकिस्तान ने थाइलैंड के दिए 92 रन के लक्ष्य को हासिल करने में अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। निर्धारित 11 ओवर के मैच में पाकिस्तान को 2 गेंद पहले जीत मिली थी।

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। हाल ही में महिला एशिया कप 2026 के भी सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें दुबई में आमने-सामने थीं। श्रीलंका ने 4 विकेट से मैच जीत फाइनल में जगह बनाई थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it