Top
Begin typing your search above and press return to search.

जोश हेजलवुड के आगे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों का 'सरेंडर'

डरबन, ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में 214 रनों से हराया।

जोश हेजलवुड के आगे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों का सरेंडर
X

डरबन, ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में 214 रनों से हराया। डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेले गए मुकाबले में 421 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम दूसरी पारी में 206 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

टेस्ट के पांचवें दिन 102/4 के स्कोर से आगे खेलते हुए साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज स्कोरकार्ड में 104 रन जोड़कर आउट हुए। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 75 रन एडेन मार्करम ने बनाए, जबकि डेविड बेडिंगहैम ने 46 रनों का योगदान दिया। रयान रिकेल्टन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान टेंबा बावुमा को मैट रेनशॉ ने सिर्फ एक रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स भी एक रन ही बना सके। वियान मुल्डर ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन वह 29 रन बनाने के बाद जोश हेजलवुड की गेंद पर एलेक्स कैरी को कैच देकर आउट हुए। विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरेने भी महज एकर रन बनाकर पवेलियन लौटे। मार्को जानसन टीम के लिए कुछ हद तक संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन वो भी 35 रन बनाने के बाद हेजलवुड की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

साइमन हार्मर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, तो केशव महाराज एक रन बनाकर नाबाद रहे। एनरिक नॉर्टजे को आउट करते हुए हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया की जीत पर मुहर लगाई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में जोश हेजलवुड बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं, मैट रेनशॉ ने दो और मिचेल स्टार्क और कप्तान पैट कमिंस ने एक-एक विकेट झटका।

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में मैट रेनशॉ द्वारा खेली गई 190 रनों की लाजवाब पारी के बूते 390 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 284 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह पहली पारी के आधार पर 106 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद दूसरी इनिंग में ऑस्ट्रेलिया ने मैट रेनशॉ की 82 और निक मैडिनसन की 48 रनों की पारी के दम पर 6 विकेट खोकर 314 रन बनाने के बाद पारी को घोषित किया और साउथ अफ्रीका के सामने 421 रनों का लक्ष्य रखा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it