Top
Begin typing your search above and press return to search.

दक्षिण अफ्रीका : 2-1 से सीरीज हारने के बाद टीम में बदलाव पर सोचना होगा

नई दिल्ली, केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 176 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज भी 2-1 से गंवा दी। ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने इन निराशाजनक सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में संभावित बदलाव का संकेत दिया है।

दक्षिण अफ्रीका : 2-1 से सीरीज हारने के बाद टीम में बदलाव पर सोचना होगा
X

नई दिल्ली, केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 176 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज भी 2-1 से गंवा दी। ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने इन निराशाजनक सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में संभावित बदलाव का संकेत दिया है।

मैच के बाद कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा, "मुझे लगता है कि सीरीज हारने के बाद हमेशा बदलावों की बात होती है। यह सही भी है। हम लगातार दो गेम हार गए। हम एक बहुत अच्छी टीम हैं, लेकिन मुझे लगता है कि अगर हमें नंबर 1 पर वापस आना है तो हमें थोड़ा और बेहतर होने की ज़रूरत है। शायद स्टाइल में बदलाव हो, कुछ मामलों में खिलाड़ियों में बदलाव हो। हमें कुछ सप्ताह दीजिए, हम इस पर काम करेंगे।"

कमिंस ने कहा, "सीरीज में 2-1 से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में बदलाव पर सोचना होगा।"

उन्होंने कहा, "सीरीज में हम 1-0 से आगे थे। इस मैच में भी शुरुआती 3 दिन हमारे पक्ष में थे। इसके बावजूद हारना निराशाजनक रहा। मुझे नहीं पता कि भविष्य में दक्षिण अफ्रीका दौरा कब होगा। हममें से कई लोगों के लिए यहां की यह आखिरी टूर हो सकती है। इस सीरीज के बारे में हम लंबे समय से बात कर रहे थे, लेकिन हम अच्छा नहीं खेल पाए।"

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 5 टेस्ट सीरीज में तीसरी टेस्ट सीरीज गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से सीरीज गंवानी पड़ी। इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने मई 2024 के बाद पहली बार रैंकिंग में नंबर 1 की जगह गंवा दी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में तीसरे स्थान पर आ गए।

ऑस्ट्रेलिया को अगली टेस्ट सीरीज अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है। चार टेस्ट मैचों की ये सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई बड़े बदलाव दिख सकते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it