Top
Begin typing your search above and press return to search.

हार के बाद सबालेंका ने तोड़ा रैकेट, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना मुश्किल

न्यूयॉर्क, एरिना सबालेंका का लगातार तीसरी बार यूएस ओपन महिला एकल खिताब जीतने का सपना टूट गया। दुनिया की नंबर 2 खिलाड़ी बेलारूस की सबालेंका का सपना दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने तोड़ा।

हार के बाद सबालेंका ने तोड़ा रैकेट, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना मुश्किल
X

न्यूयॉर्क, एरिना सबालेंका का लगातार तीसरी बार यूएस ओपन महिला एकल खिताब जीतने का सपना टूट गया। दुनिया की नंबर 2 खिलाड़ी बेलारूस की सबालेंका का सपना दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने तोड़ा।

रायबाकिना ने यूएस ओपन 2026 के महिला एकल फाइनल में सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराया।

सबालेंका हार के बाद बहुत ही निराश नजर आईं और गुस्से में उन्होंने अपना रैकेट तोड़ दिया। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सबालेंका ने रैकेट को जमीन पर पटक-पटक कल पूरी तरह टेढ़ा कर दिया है।

दरअसल, हार की वजह से सबालेंका लगातार तीसरी बार यूएस ओपन जीतने का मौका चूक गईं। अगर सबालेंका खिताब जीतने में कामयाब हो जातीं, तो ओपन युग में लगातार तीन बार यूएस ओपन महिला एकल खिताब जीतने वाली क्रिस एवर्ट और सेरेना विलियम्स के बाद तीसरी महिला खिलाड़ी बन जातीं।

ट्रॉफी सेरेमनी के बाद निराश सबालेंका अपनी टीम के साथ बैठी हुई थीं। एक वीडियो बनाने वाले ने उनसे संपर्क किया लेकिन सबालेंका ने मना कर दिया। ऐसा लगा जैसे वह हार के बाद शांत और अकेले रहना चाहती हैं।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सबालेंका ने कहा, "जब आप ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हारते हैं और जब आप 3-पीट करने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो अपनी भावनाओं को कंट्रोल करना सच में बहुत मुश्किल होता है। अगर मैं इसे अंदर, अभी या कोर्ट पर रोकती, तो मैं एक शब्द भी नहीं कह पाती। मैं वहां अच्छा महसूस नहीं करती। मैं बाहर के सारे गुस्से और निराशा को दूर करना चाहती थी।"

रायबाकिना का यह पहला यूएस ओपन खिताब है, जबकि कुल तीसरा ग्रैंड स्लैम है। रायबाकिना ऑस्ट्रेलियन ओपन और विबंलडन भी जीत चुकी हैं। इसी साल रायबाकिना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन भी सबालेंका को हराकर ही जीता था। रायबाकिना को चार मेजर खिताब में से अब सिर्फ फ्रेंच ओपन जीतना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it