Top
Begin typing your search above and press return to search.

रिंकू सिंह : आर्थिक संकट आर्थिक संकट से जूझ रहा था परिवार

नई दिल्ली, भारत के प्रतिभाशाली क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और आखिरी ओवरों में बड़े शॉट लगाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए पहचान बनाई। गुजरात टाइटंस के खिलाफ साल 2023 में लगातार पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले रिंकू ने भारतीय टीम के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी उपयोगिता साबित की है।

रिंकू सिंह : आर्थिक संकट आर्थिक संकट से जूझ रहा था परिवार
X

नई दिल्ली, भारत के प्रतिभाशाली क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और आखिरी ओवरों में बड़े शॉट लगाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए पहचान बनाई। गुजरात टाइटंस के खिलाफ साल 2023 में लगातार पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले रिंकू ने भारतीय टीम के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी उपयोगिता साबित की है।

12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्मे रिंकू सिंह के पिता घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम करते थे, जिनके पांच लड़कों में से एक रिंकू को क्रिकेट से कुछ ज्यादा ही लगाव था। इतना लगाव कि वह स्कूल के समय भी क्रिकेट खेलना ही पसंद करते।

पिता नहीं चाहते थे कि रिंकू क्रिकेट में अपना समय बर्बाद करें। इस वजह से कभी-कभी उनकी पिटाई भी हो जाती। हालांकि, भाइयों ने रिंकू का बखूबी साथ दिया। रिंकू के पास गेंद खरीदने के लिए पैसे नहीं होते थे, तो कुछ लोगों उनकी मदद भी करते।

परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। ऐसे में रिंकू क्रिकेट से दूर होने लगे। इस बीच उनका भाई रिंकू को काम दिलवाने के सिलसिले में कोचिंग सेंटर लेकर गया, जहां उन्हें पोछा लगाने का काम मिल रहा था, लेकिन रिंकू को लगा कि इस वजह से उनका क्रिकेट छूट सकता है। ऐसे में उन्होंने यह नौकरी न करते हुए फिर से क्रिकेट खेलना शुरू करने का फैसला लिया।

रिंकू सिंह की निगाहें अंडर-16 टीम में जगह बनाने पर थीं। वह दो बार पहले ही राउंड में बाहर निकल चुके थे, जिसके बाद मोहम्मद जीशान और मसूद अमीन ने उनकी मदद की, जिनका मार्गदर्शन रिंकू के लिए मददगार साबित हुआ।

रिंकू सिंह को साल 2017 में पंजाब किंग्स ने 10 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा, लेकिन उस सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका। इसके बाद साल 2018 में रिंकू पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 लाख रुपये का दांव खेला। इन पैसों ने परिवार की आर्थिक दिक्कतों को दूर कर दिया।

रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में केकेआर के लिए 14 मुकाबलों में 59.25 की औसत के साथ 474 रन बनाए, जिसके बाद उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल गया। इसके बाद रिंकू ने दिसंबर 2023 में भारत के लिए पहला वनडे मैच भी खेला।

रिंकू ने भारत के लिए 48 टी20 मुकाबलों में 36.94 की औसत के साथ 702 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 2 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 55 रन टीम के लिए जुटाए। रिंकू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 3,757 रन और लिस्ट-ए क्रिकेट में 2,418 रन बना चुके हैं। इसके अलावा, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 73 आईपीएल मुकाबलों में 1,394 रन जुटाए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it