Top
Begin typing your search above and press return to search.

पर्थ स्कॉर्चर्स ने बेथ मूनी को बनाया कप्तान

पर्थ, विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के 12वें सीजन के लिए पर्थ स्कॉर्चर्स अनुभवी बेथ मूनी को कप्तान बनाया है। मूनी बतौर कप्तान सोफी डिवाइन की जगह लेंगी।

पर्थ स्कॉर्चर्स ने बेथ मूनी को बनाया कप्तान
X

पर्थ, विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के 12वें सीजन के लिए पर्थ स्कॉर्चर्स अनुभवी बेथ मूनी को कप्तान बनाया है। मूनी बतौर कप्तान सोफी डिवाइन की जगह लेंगी।

पर्थ स्कॉर्चर्स ने बेथ मूनी के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम उन्हें कप्तान बनाकर दिया है। मूनी ने लगातार अच्छे प्रदर्शन से खुद को लीग की अहम खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है। तीन बार की डब्ल्यूबीबीएल चैंपियन को ऑस्ट्रेलिया के 2026 आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन के दौरान प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।

32 साल की इस खिलाड़ी ने पर्थ के लिए 80 मैचों में 3,024 रन बनाए हैं, जो एक रिकॉर्ड है। उन्होंने स्कॉर्चर्स के साथ खिताब जीतने से पहले ब्रिस्बेन हीट के साथ दो बार कॉम्पिटिशन जीता है।

मूनी ने कहा कि पर्थ स्कॉर्चर्स की कप्तानी करने का मौका उनके करियर में खास अहमियत रखता है।

उन्होंने कहा, "डब्ल्यूबीबीएल 12 में पर्थ स्कॉर्चर्स को लीड करने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान का मौका है। पर्थ और स्कॉर्चर्स मेरे लिए दूसरा घर बन गए हैं। मैं खुशकिस्मत रही हूं कि अपने समय के दौरान मुझे कुछ कमाल के टीममेट्स और लीडर्स के साथ खेलने का मौका मिला। हमने मैदान पर और मैदान के बाहर एक मजबूत कल्चर बनाया है और हमें स्टेट का प्रतिनिधित्व करने पर बहुत गर्व है।"

मूनी ने कहा, "सोफी ने पिछले छह सालों में बहुत अच्छा काम किया है। मैं पूरे सीजन में उनसे सीखूंगी। हमारे पास एक टैलेंटेड टीम है जो सफलता के लिए भूखी है। हम मैदान पर उतरकर अपने मेंबर्स और फैंस के लिए शानदार खेल दिखाने को बेताब हैं।"

डिवाइन के कप्तानी छोड़ने से छह साल का उनका कार्यकाल खत्म हो गया है। उनकी कप्तानी में स्कॉर्चर्स ने अपना पहला बीबीएल खिताब जीता था। न्यूजीलैंड की ऑल-राउंडर टीम का हिस्सा बनी रहेंगी।

हेड कोच बेकी ग्रंडी ने बेथ मूनी को कप्तानी दिए जाने का समर्थन किया, और टीम में मूनी के प्रभाव और प्रदर्शन और तैयारी दोनों के जरिए लीड करने की उनकी क्षमता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, "बेथ एक असाधारण लीडर हैं जिनके काम हमेशा उनके आस-पास के लोगों के लिए बेंचमार्क सेट करते हैं। खेल के सबसे ऊंचे लेवल पर उनका अनुभव, उनकी प्रतियोगी भावना, पेशेवर रवैया उन्हें इस ग्रुप को लीड करने के लिए सबसे सही इंसान बनाती है। वो जब से आई हैं, हमारे माहौल में एक ड्राइविंग फोर्स रही हैं और जिस तरह से वह तैयारी करती है, प्रदर्शन करती है और दूसरों का सपोर्ट करती हैं। उससे उन्होंने बहुत सम्मान कमाया है। सोफी एक बेहतरीन लीडर हैं, हमारी पहली चैंपियन कप्तान हैं। हम बतौर कप्तान उनके योगदान के लिए शुक्रगुजार हैं।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it