Top
Begin typing your search above and press return to search.

मुशफिकुर रहीम के दूसरे टेस्ट तक फिट होने की उम्मीद

ढाका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार से ढाका में टेस्ट मैच की शुरुआत हुई है। बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम इस टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं। उंगली में चोट की वजह से रहीम टेस्ट से बाहर हैं।

मुशफिकुर रहीम के दूसरे टेस्ट तक फिट होने की उम्मीद
X

ढाका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार से ढाका में टेस्ट मैच की शुरुआत हुई है। बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम इस टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं। उंगली में चोट की वजह से रहीम टेस्ट से बाहर हैं।

बांग्लादेश टीम के फिजियो बैजेदुल इस्लाम खान को उम्मीद है कि रहीम 5 नवंबर से सिलहट में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट तक फिट हो जाएंगे और प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।

खान ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के एक बयान में कहा, "मुशफिकुर रहीम को मंगलवार के अभ्यास के दौरान उंगली में चोट लग गई थी। उसके बाद उनकी चोट पर नजर रखी जा रही थी। सुबह तक उनकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ था। हमें उम्मीद है कि वह अगले तीन दिनों में ठीक हो जाएंगे। वह अगले टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे।"

रहीम को मंगलवार को अभ्यास के दौरान एक नेट गेंदबाज का सामना करते हुए उंगली पर चोट लग गई थी। उस समय चोट बहुत गंभीर नहीं लग रही थी, लेकिन खान ने कन्फर्म किया कि बाद के जांच से पता चला कि मुशफिकुर को लेकर रिस्क लेना ठीक नहीं होगा।

मुशफिकुर रहीम की जगह बांग्लादेश ने प्लेइंग इलेवन में तौहीद हृदोय को चुना है। तौहीद का यह दूसरा टेस्ट मैच है।

रहीम का लंबा करियर इंजरी से प्रभावित नहीं रहा है। वह दो साल पहले श्रीलंका के खिलाफ घरेलू मैदान पर हुए टेस्ट में निजी कारणों से बाहर रहे थे। यह आखिरी बार था जब बांग्लादेश ने मुशफिकुर के बिना अपने घर पर कोई टेस्ट खेला था। पिछली बार मुशफिकुर चोट की वजह से नवंबर 2024 में वेस्टइंडीज में टेस्ट से बाहर रहे थे।

मुशफिकुर पिछले साल 100 टेस्ट खेलने वाले बांग्लादेशी के खिलाड़ी बने थे। रहीम 106 टेस्ट में 14 शतक और 30 अर्धशतक की मदद से 6,957 रन बना चुके हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it