Top
Begin typing your search above and press return to search.

मनुष-दिया की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

टोयोटा, एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पैडलर मनुष शाह और दिया चितले ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। शुक्रवार को नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी को दो बार के मौजूदा चैंपियन सुन यिंगशा और वांग चुकिन से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा।

मनुष-दिया की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल
X

टोयोटा, एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पैडलर मनुष शाह और दिया चितले ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। शुक्रवार को नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी को दो बार के मौजूदा चैंपियन सुन यिंगशा और वांग चुकिन से 0-4 से हार का सामना कर ना पड़ा।

भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में चार बार के वर्ल्ड मेडलिस्ट और वर्ल्ड नंबर 4 वोंग चुन और डू हो को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। हालांकि, सेमीफाइनल में वे अपने शानदार प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी का मुकाबला ओलंपिक चैंपियन और दो बार के एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट वांग चुकिन और सुन यिंगशा से था, जिन्हें 'शा-तोउ' के नाम से जाना जाता है।

मनुष शाह और दिया चितले ने पहले गेम में अच्छी चुनौती दी, लेकिन वे 8-11 से हार गए। दूसरे गेम में चीनी जोड़ी ने पूरी तरह दबदबा बनाया और भारतीय खिलाड़ियों को 5-11 से मात दी। तीसरे गेम में भी मनुष और दिया की शुरुआत खराब रही और वे 0-5 से पीछे हो गए।

भारतीय जोड़ी ने तीसरे गेम में वापसी की पूरी कोशिश की और चीनी खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी, लेकिन फिर भी 8-11 से हार गई। इसके बाद चौथे गेम में भी मनुष शाह और दिया चितले लय नहीं दिखे और 2-11 से मुकाबला गंवा बैठे। इस हार के साथ उनका सफर सेमीफाइनल में समाप्त हो गया, लेकिन उन्होंने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की।

मनुष और दिया एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली भारत की दूसरी मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस जोड़ी बन गई है। उनसे पहले शरथ कमल और मनिका बत्रा ने यह उपलब्धि हासिल की थी। इससे पहले, हरमीत देसाई और साथियान ज्ञानसेकरन की मेंस डबल्स जोड़ी को जापानी जोड़ी सोरा मात्सुशिमा और शुनसुके तोगामी से तीसरे राउंड के मैच में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय विमेंस डबल्स जोड़ी यशस्वीनी घोरपड़े और दिया को भी तीसरे राउंड के मैच में चीन की शुहान फैन और यी चेन से 0-3 से हार मिली थी।

श्रीजा अकुला और सिंड्रेला दास को चीन की मान कुआई और मान्यू वांग के खिलाफ विमेंस डबल्स के तीसरे राउंड के मैच में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि मानव ठक्कर को पुरुष सिंगल्स के राउंड 2 मुकाबले में उत्तर कोरिया के र्योंग ताए से 2-4 से हार मिली। मनुष शाह भी मानव के साथ मिलकर पुरुष डबल्स के दूसरे राउंड के मैच में जापान के टोमोकाज़ु हारिमोटो और हिरोटो शिनोज़ुका से 1-3 से हार गए। वहीं, यशस्वीनी ने महिला सिंगल्स के राउंड 2 मैच में सीरिया की हेंड जाजा को 4-1 से हराया।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it