Top
Begin typing your search above and press return to search.

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि: एशियन गेम्स 2026

नागोया, एशियन गेम्स 2026 में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क के मैदान पर खेला जा रहा है।

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि: एशियन गेम्स 2026
X

नागोया, एशियन गेम्स 2026 में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मनीष पांडे का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सेमीफाइनल मुकाबले में ईशान के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया गया और वह तीन विकेट गिरने के बाद मैदान पर उतरे। ईशान शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए 80 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। ईशान भारत की ओर से नंबर पांच या उससे नीचे की बैटिंग पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

ईशान ने मनीष पांडे का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मनीष ने साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 79 रनों की नाबाद पारी खेली थी। ईशान सेमीफाइनल में भारतीय टीम के संकटमोचक साबित हुए और वह एक छोर को लगातार संभालकर खड़े रहे। ईशान के अलावा, भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी भी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 21 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया। वैभव ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि, अभिषेक शर्मा ( 7 रन) और संजू सैमसन (7 रन) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी खामोश रहा और वह 13 गेंदों का सामना करने के बाद 13 रन ही बना सके। उपकप्तान तिलक वर्मा 4 गेंदों का सामना करने के बाद 2 रन ही बना सके, जबकि शिवम दुबे सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर 3 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी में थारिन्दु रथनायके ने 32 रन खर्च करके 2 विकेट चटकाए। वहीं, कप्तान साहन अराच्चिगे ने 28 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it