Top
Begin typing your search above and press return to search.

जेक फ्रेजर-मैकगर्क नहीं तोड़ पाए वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड

एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने शनिवार को कैरेन रोल्टन ओवल में क्वींसलैंड के खिलाफ दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज वन-डे कप फिफ्टी लगाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, वह वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क नहीं तोड़ पाए वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड
X

एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने शनिवार को कैरेन रोल्टन ओवल में क्वींसलैंड के खिलाफ दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज वन-डे कप फिफ्टी लगाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, वह वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।

फ्रेजर-मैकगर्क ने 63 गेंदों में 122 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और नौ छक्के लगाए। मैकगर्क ने कप्तान नाथन मैकस्वीनी (103 गेंदों में 106) के साथ मिलकर दक्षिण ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट पर 397 तक पहुंचाया।

मैकगर्क ने अपनी पारी के दौरान 14 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। वह लिस्ट ए क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी के सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। सूर्यवंशी के नाम 11 गेंदों पर लिस्ट ए अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है। मैकगर्क का अर्धशतक लिस्ट ए क्रिकेट का चौथा सबसे तेज अर्धशतक है।

मैकगर्क अपनी पारी में शुरुआत से ही आक्रामक थे। उन्होंने टॉम स्ट्रैकर के दूसरे ओवर में 22 रन लिए और चौथे ओवर में टॉम व्हिटनी को दो छक्के और एक चौका लगाया। छठे ओवर में हेडन केर की गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 49 गेंदों पर शतक पूरा किया।

लिस्ट ए क्रिकेट में 29 गेंदों पर बनाया गया सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड मैकगर्क के नाम ही है।

कैरेन रोल्टन ओवल में फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड मजबूत है। एडिलेड के मैदान पर खेली गई छह लिस्ट ए पारियों में इस बल्लेबाज ने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है।

मैकगर्क फिलहाल ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर चल रहे हैं। वनडे और टी20 में डेब्यू कर चुके दाएं हाथ के इस 24 वर्षीय बल्लेबाज ने अपना आखिरी वनडे 14 फरवरी 2025 को श्रीलंका के खिलाफ और आखिरी टी20 मुकाबला 20 जुलाई 2025 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वह 7 वनडे में 98 रन और 8 टी20 में 115 रन बना चुके हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it