अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट : 16 हजार रन पूरे करने वाले पांचवें पाकिस्तानी बने
रावलपिंडी, बाबर आजम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे करने वाले पांचवें पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने यह उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ रविवार को ट्राई सीरीज के दौरान अपने नाम की।

रावलपिंडी, बाबर आजम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे करने वाले पांचवें पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने यह उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ रविवार को ट्राई सीरीज के दौरान अपने नाम की।
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में जारी ट्राई सीरीज के पहले मैच में बाबर आजम ने 7 रन पूरे करते ही इस मुकाम को हासिल किया। बाबर आजम ने सिर्फ 399 पारियों में यह कारनामा किया, जिसके साथ पाकिस्तान के लिए इस आंकड़े तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए। इस लिस्ट में उनसे आगे मोहम्मद यूसुफ (388 पारियां) और जावेद मियांदाद (398 पारियां) हैं। मियांदाद और यूसुफ के अलावा, इंजमाम-उल-हक और यूनिस खान ने भी तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 16,000 से ज्यादा रन बनाए हैं।
बाबर आजम ने 66 टेस्ट मुकाबलों की 122 पारियों में 42.98 की औसत के साथ 4,771 रन बनाए, जबकि 145 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 4,596 रन हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपने वनडे करियर में 144 मैच खेले, जिसमें 6671 रन जुटाए हैं।
रावलपिंडी में जारी इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवरों में 305 रन पर सिमट गई। इस पारी में सलमान आगा 107 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बाबर आजम ने 57 गेंदों में 6 चौकों के साथ 45 रन बनाए। इनके अलावा, साद बेग ने 39 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। हसन नवाज ने 37 रन बनाए। विपक्षी खेमे से ईशान मलिंगा ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि असिथा फर्नांडो ने 3 विकेट चटकाए। इनके अलावा, 2 विकेट दिलशान मदुशंका के हाथ लगे।
पाकिस्तान अपने घरेलू मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय ट्राई-सीरीज की मेजबानी कर रहा है। यह सीरीज रविवार को शुरू हुई और इसमें डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में सात मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 31 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शीर्ष दो टीमों के बीच खेला जाएगा।


