Top
Begin typing your search above and press return to search.

ग्रीन और रेनशॉ की चोट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल बढ़ाई

नई दिल्ली, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

ग्रीन और रेनशॉ की चोट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल बढ़ाई
X

नई दिल्ली, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल बढ़ गई है। ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल कैमरन ग्रीन और मैट रेनशॉ की चोट ने बढ़ाई है।

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली, लेकिन मैच के दौरान कैमरन ग्रीन और मैट रेनशॉ को चोट की वजह से मैदान से बाहर जाना पड़ा। इन दोनों खिलाड़ियों की चोट टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता का विषय है।

कैमरन ग्रीन को बल्लेबाजी करते समय जांघ के ऊपरी हिस्से में चोट लगी। वह जिस गेंदबाज की गेंद पर आउट हुए, उस पर जोर से बल्ला घुमाने के कारण उन्हें दर्द महसूस हुआ। कंधे की समस्या के कारण इस दौरे पर अब तक उन्होंने कोई ओवर नहीं फेंका था। तीसरे वनडे में उन्हें गेंदबाजी करनी थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान ग्रीन मैदान पर फील्डिंग करने नहीं उतरे।

मैट रेनशॉ दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान 14वें ओवर की शुरुआत में एडम जम्पा की गेंद पर स्क्वायर लेग पर फील्डिंग करते हुए दाहिनी कलाई में चोट लगा बैठे। दर्द से कराहते हुए वह ओवर खत्म होने के बाद मैदान से बाहर चले गए।

मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान मिशेल मार्श ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ग्रीन और रेनशॉ 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले दोनों ठीक हो जाएंगे।

मार्श ने कहा, "मैंने अभी तक उनसे बात नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि दोनों ठीक होंगे। ग्रीन मैच में कुछ ओवर गेंदबाजी करने के लिए तैयार थे। उन्होंने अच्छी तैयारी की थी। गेंदबाजी करना उनके लिए अच्छा रहता। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। मुझे यकीन है कि इससे उनकी तैयारी पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।"

ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट 9 अक्टूबर से डरबन, दूसरा टेस्ट 18 अक्टूबर से गकेबेरहा और तीसरा टेस्ट केपटाउन में 27 नवंबर से खेलेगी।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दावेदार दोनों टीमों के बीच ये सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it