Top
Begin typing your search above and press return to search.

बैडमिंटन में भारत का वैश्विक चेहरा: सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी

नई दिल्ली, सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी मौजूदा समय में भारतीय और विश्व बैडमिंटन का एक लोकप्रिय और प्रतिष्ठित नाम हैं।

बैडमिंटन में भारत का वैश्विक चेहरा: सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी
X

नई दिल्ली, सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी मौजूदा समय में भारतीय और विश्व बैडमिंटन का एक लोकप्रिय और प्रतिष्ठित नाम हैं। रंकीरेड्डी ने चिराग शेट्टी के साथ मिलकर न सिर्फ भारतीय बैडमिंटन की पहचान दुनियाभर में सशक्त की है, बल्कि एक ऐसी जोड़ी बनाई है जिसने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का मान बढ़ाया है।

सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी का जन्म 13 अगस्त 2000 को अमलापुरम, आंध्र प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपने पिता और बड़े भाई को देखकर बैडमिंटन खेलना शुरू किया। उनके पिता राज्य स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी थे। रंकीरेड्डी ने 2014 में हैदराबाद स्थित गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी ज्वाइन की और डबल्स में करियर बनाने का फैसला किया।

रंकीरेड्डी ने अपने जोड़ीदार चिराग शेट्टी के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी, जब दोनों ने एक साथ खेलना शुरू किया। उस समय चिराग भी गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे।

दोनों की जोड़ी ने सबसे पहले 2018 में गोल्ड कोस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में मिश्रित टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व बैडमिंटन में तहलका मचा दिया। इसके बाद से दोनों की जोड़ी ने एक साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलताएं अर्जित करते हुए भारतीय बैडमिंटन का लोहा पूरे विश्व में मनवाया है और पुरुष डबल्स केटेगरी में अपना दबदबा बनाया है।

सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 2022 में बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की डबल्स कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता था। कॉमनवेल्थ गेम्स बैडमिंटन के इतिहास में पुरुष डबल्स में यह भारत का पहला स्वर्ण था।

इसके अलावा, सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी ने चिराग शेट्टी के साथ टोक्यो विश्व चैंपियनशिप 2022 और पेरिस विश्व चैंपियनशिप 2025 में पुरुष डबल्स में कांस्य पदक जीता था। बैंकॉक में आयोजित थॉमस कप 2022 में पुरुष टीम के साथ स्वर्ण और 2026 थॉमस कप में पुरुष टीम के साथ कांस्य पदक जीता था। दोनों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में मिश्रित टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता था। वह 2022 एशियन गेम्स में डबल्स में स्वर्ण और पुरुष टीम के साथ रजत पदक जीत चुके हैं। 2023 एशियन चैंपियनशिप में भी उन्होंने डबल्स में स्वर्ण पदक जीता था।

26 साल के हो रहे सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी और उनके जोड़ीदार चिराग शेट्टी से भारत को भविष्य में बड़ी उम्मीदें हैं।

रंकीरेड्डी को भारत सरकार ने 2020 में अर्जुन पुरस्कार और 2023 में खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it