Top
Begin typing your search above and press return to search.

पाकिस्तान की बल्लेबाज गुल फिरोजा पर आईसीसी का एक्शन

नई दिल्ली, महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

पाकिस्तान की बल्लेबाज गुल फिरोजा पर आईसीसी का एक्शन
X

नई दिल्ली, महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इसी बीच पाकिस्तान की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज गुल फिरोजा पर अनुशासन तोड़ने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पाइंट भी जोड़ा गया है।

दरअसल, गुल फिरोजा ने सोमवार को दुबई में हांगकांग के खिलाफ मैच के दौरान ऑन-फील्ड अंपायर के एलबीडब्ल्यू आउट देने के फैसले पर अपनी असहमति जताई थी।

मामला पाकिस्तान की पारी के पांचवें ओवर का था। फिरोजा बाएं हाथ की कलाई की स्पिनर कैरी चैन की टॉस-अप डिलीवरी को स्वीप करने के लिए नीचे उतरीं, ऐसा लगा कि वह चूक गईं, और गेंद स्टंप के सामने उनके पैड पर लगी। ऑन-फील्ड फैसला आउट था। टूर्नामेंट में डीआरएस का इस्तेमाल नहीं होने के कारण, फिरोजा को जाना पड़ा। पेवेलियन लौटते समय फिरोजा ने अंपायर के फैसले पर असहमति जताई थी और इसी वजह से उन पर आईसीसी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

आईसीसी के मुताबिक, फिरोजा ने ऑन-फील्ड अंपायर के फैसले पर अपनी असहमति जताते हुए अपने बल्ले की ओर इशारा करते हुए कहा था कि एज लगा है। उनका व्यवहार आईसीसी प्लेयर्स के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.8 का उल्लंघन था। यह 24 महीने के समय में फिरोजा की दूसरी गलती थी। इस वजह से उस समय उनके कुल दो डिमेरिट पॉइंट हो गए।

फिरोज़ा एशिया कप के दौरान कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए दोषी पाई जाने वाली पाकिस्तानी दूसरी खिलाड़ी बन गईं। इससे पहले उनकी कप्तान फातिमा सना पर भी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था। फातिमा को शनिवार को भारत के खिलाफ मैच के दौरान शेफाली वर्मा को आउट करने के बाद किए गए व्यवहार के लिए एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया था।

भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन हांगकांग पर 72 रन से जीत के साथ, पाकिस्तान ग्रुप ए से भारत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है।

एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने जगह बनाई है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश और पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it