Top
Begin typing your search above and press return to search.

हमनप्रीत को टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का भरोसा: एशिया कप

दुबई, भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2026 का फाइनल खेला जाना है।

हमनप्रीत को टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का भरोसा: एशिया कप
X

दुबई, भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना ​​है कि बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में लगातार सुधार के कारण उनकी टीम खिताबी मैच में श्रीलंका को चुनौती देने के लिए मजबूत स्थिति में है।

भारतीय महिला टीम ने रिकॉर्ड सात बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। भारत इस संस्करण में अब तक अजेय रहा है। फाइनल में 'विमेन इन ब्लू' का सामना उस श्रीलंकाई टीम से है, जिसने साल 2024 के एशिया कप फाइनल में उसे मात दी थी। ऐसे में हमनप्रीत कौर की टीम महाद्वीपीय खिताब को फिर से जीतने की कोशिश करेगी। भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम ने हालात के हिसाब से खुद को अच्छी तरह ढाला है और पूरे टूर्नामेंट में उत्साहजनक प्रदर्शन किया है।

हरमनप्रीत ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से जारी एक वीडियो में कहा, "अब तक यह टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत अच्छा रहा है। हमने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण, हर मामले में दिन-प्रतिदिन जबरदस्त सुधार देखा है। हम इन हालात के आदी हो रहे हैं और बहुत ठोस प्रदर्शन कर रहे हैं।"

भारतीय कप्तान ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि फाइनल मैच के लिए टीम अपनी रणनीति में कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगी, बल्कि सकारात्मक बने रहने पर ध्यान देगी। उन्होंने कहा, "ट्रॉफी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उम्मीद है कि हम बहुत सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर उतरेंगे।"

इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर ने बतौर कप्तान अपने 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे किए। कप्तान का मानना ​​है कि अनुभवी खिलाड़ियों के साथ होने से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है।

उन्होंने कहा, "हर दिन हम कोई न कोई बड़ी उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं, चाहे वह स्मृति के रन हों या कप्तान के तौर पर मेरा 150वां मैच। यह देखकर अच्छा लगता है कि इतनी सारी लड़कियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। आपको ऐसी टीम की जरूरत होती है, जिसमें बहुत सारे अनुभवी सदस्य हों। ऐसी टीम की कप्तानी करने से मुझे बहुत आत्मविश्वास मिलता है, जिसके खिलाड़ियों के नाम इतने सारे रन और विकेट दर्ज हों।"

हरमनप्रीत ने भारत का प्रतिनिधित्व करने के दबाव को स्वीकार किया, लेकिन कहा कि टीम का ध्यान उम्मीदों से विचलित होने के बजाय सामूहिक प्रयास में योगदान देने पर रहेगा। उन्होंने कहा, "जब भी आप किसी मैच में अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो आप पर काफी दबाव होता है। आपसे बहुत उम्मीदें होती हैं। हम हमेशा टीम के साथ खड़े रहने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बारे में बात करते हैं। बस मैदान पर जाएं और अपना खेल दिखाएं। जब हम ऐसा करते हैं, तो हम हमेशा मैदान पर सकारात्मकता लाते हैं।"

हरमनप्रीत चाहती हैं कि उनकी टीम अपनी खूबियों पर ध्यान केंद्रित करे और इस मौके का आनंद ले। उन्होंने कहा, "कुछ भी नया या अलग नहीं, बस अपनी खूबियों और योजनाओं पर टिके रहना है और साथ ही मैदान पर खेल का आनंद लेना है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it