Top
Begin typing your search above and press return to search.

गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी: दूसरा वनडे

वेलिंगटन, भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे में गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड को 134 रन पर समेट दिया है।

गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी: दूसरा वनडे
X

वेलिंगटन, भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे में गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड को 134 रन पर समेट दिया है।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। 23 के स्कोर तक टीम ने अपने शीर्ष के तीनों बल्लेबाज विल यंग (6), टिम सिफर्ट (0) और हेनरी निकोलस (11) का विकेट गंवा दिया। 53 के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में टॉम लैथम (7) भी आउट हो गए। ग्लेन फिलिप्स भी खाता नहीं खोल सके।

53 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी न्यूजीलैंड को डेरिल मिचेल और मिशेल सेंटनर ने संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की। डेरिल मिचेल ने अर्धशतक लगाया। मिचेल ने 104 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली।

मिचेल के आउट होने के ठीक बाद सैंटनर भी आउट हो गए। सेंटनर ने 38 गेंदों पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 31 रन बनाए।

इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कीवी बल्लेबाजी 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई।

हेनरी निकोलस, मिचेल और सैंटनर ही ऐसे बल्लेबाज रहे, जो दो अंकों में पहुंच सके।

भारत की तरफ से युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने घातक गेंदबाजी की। बरार ने 10 ओवर में 2 मेडन फेंके और मात्र 30 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा, औकिब नबी ने 7 ओवर में 31 रन देकर 2, अंशुल कंबोज ने 8 ओवर में 25 रन देकर 2 और अक्षर पटेल ने 9 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह को विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 7 ओवर में महज 16 रन दिए।

भारतीय टीम के पास इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बनाने का मौका है।

बारिश से प्रभावित ये मैच 50 ओवर की जगह 47-47 ओवर का खेला जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it