Top
Begin typing your search above and press return to search.

भारतीय टीम के समर्थन में फैंस ने लगाए नारे बोले - पाकिस्तान हारेगा

निशिन, एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होना है। भारत और पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने की वजह से इस मैच पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं। फैंस एक रोमांचक मैच का इंतजार कर रहे हैं।

भारतीय टीम के समर्थन में फैंस ने लगाए नारे बोले - पाकिस्तान हारेगा
X

निशिन, एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होना है। भारत और पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने की वजह से इस मैच पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं। फैंस एक रोमांचक मैच का इंतजार कर रहे हैं।

जापान में आमतौर पर क्रिकेट फैंस की संख्या कम है, लेकिन भारतीय टीम का समर्थन करने जापान के अलग-अलग हिस्सों से फैंस निशिन पहुंचे हैं। फैंस ने भारतीय टीम के समर्थन में भारत माता की जय का नारा लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान एक बार फिर हारेगा।

भारत से टीम इंडिया का समर्थन करने पहुंचे एक नन्हे फैन ने आईएएनएस से कहा, “मैं विशेष तौर पर भारत-पाकिस्तान मैच के लिए आया हूं। मैं भारतीय टीम के लिए चीयर करूंगा और खासतौर पर संजू सैमसन के लिए चीयर करूंगा। मैं सैमसन को बहुत पसंद करता हूं और कहना चाहता हूं कि आप देश के लिए मैच जीत सकते हैं। भारत माता की जय। ईस्ट और वेस्ट, इंडिया इज द बेस्ट।”

भारतीय टीम का समर्थन करने के लिए बड़ी संख्या में फैन जापान की राजधानी टोक्यो से निशिन पहुंचे हैं। कंधे पर तिरंगा झंडा लिए फैंस लगातार भारतीय टीम के समर्थन में नारे लगा रहे थे। फैंस का कहना था कि हर बार की तरह इस बार भी भारतीय टीम पाकिस्तान को हराएगी और गोल्ड मेडल जीतेगी।

फैंस की भीड़ में हर आयु वर्ग के लोग थे। नन्हे फैंस के बीच मैच को लेकर विशेष उत्साह नजर आ रहा था।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाना है। मैच जीतने वाली टीम गोल्ड मेडल की हकदार होगी, जबकि हारने वाली टीम सिल्वर मेडल लेगी।

पुरुष क्रिकेट का ब्रॉन्ज मेडल कुछ घंटे पहले इसी मैदान पर श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर जीता है। श्रीलंका ने बांग्लादेश को 63 रन से हराया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it