Top
Begin typing your search above and press return to search.

भारतीय महिला पिस्टल टीम के हाथ लगी निराशा: एशियन गेम्स 2026

टोयोटा, एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए पिस्टल इवेंट में निराशा हाथ लगी।

भारतीय महिला पिस्टल टीम के हाथ लगी निराशा: एशियन गेम्स 2026
X

टोयोटा, एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए पिस्टल इवेंट में निराशा हाथ लगी। सोमवार को आइची प्रीफेक्चरल जनरल शूटिंग गैलरी में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट के फाइनल में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही और मेडल नहीं जीत पाई।

भारतीय टीम में दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, एशियन गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट ईशा सिंह और कई बार एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली राही सरनोबत शामिल थीं। प्रिसिजन और रैपिड इवेंट्स में टीम का कुल स्कोर 1727-56x रहा और एक और मेडल हाथ से निकल गया।

इसके अलावा, केवल ईशा ही व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालिफाई कर पाईं। वह आठवें स्थान पर रहीं। वहीं, मनु 11वें और राही 30वें स्थान पर रहीं। इस इवेंट में कुल 44 शूटर्स ने हिस्सा लिया था। केवल टॉप आठ शूटर्स को ही फाइनल के लिए क्वालिफाई करना था। ईशा ने चीनी ताइपे की येन-चिंग चेंग के साथ 580 प्वाइंट्स पर बराबरी की थी, लेकिन ज्यादा 'बुल्सआई' हिट करने के कारण वह फाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं। ईशा ने 22x हिट किए थे, जबकि चेंग ने 20x स्कोर किया था।

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत फाइनल में जगह न बना पाने के कारण मनु का एशियन गेम्स का सफर बिना किसी मेडल के खत्म हुआ। वह क्वालिफिकेशन में 11वें स्थान पर रहीं। दो दिनों में प्रिसिजन और रैपिड राउंड में उनका कुल स्कोर 579-18x था। वहीं, राही का प्रदर्शन बहुत खराब रहा और वह 568-16x के स्कोर के साथ 30वें स्थान पर रहीं।

इससे पहले, मनु महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन 181.1 प्वाइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। भारत 10 मीटर एयर पिस्टल टीम मेडल भी नहीं जीत पाया और चौथे स्थान पर रहा। सोमवार को प्रिसिजन इवेंट में भारत के पास मेडल जीतने का अच्छा मौका था, जब ईशा और मनु ने रैपिड राउंड में 300 में से क्रमशः 290 और 292 प्वाइंट्स हासिल किए थे। हालांकि, राही की रैपिड सीरीज खराब रही। उन्होंने 100 में से सिर्फ 86 प्वाइंट ही हासिल किए।

इसके बाद में उन्होंने दूसरी रैपिड सीरीज में 99 और फाइनल सीरीज में 96 का शानदार स्कोर करके वापसी की, लेकिन पहली सीरीज में 86 प्वाइंट के स्कोर से जो नुकसान हुआ था, उसकी भरपाई नहीं हो सकी। पहली रैपिड सीरीज में खराब प्रदर्शन के कारण भारत मेडल की दौड़ से बाहर हो गया।

चीन ने 1743-68x के स्कोर के साथ टीम गोल्ड जीता, जबकि साउथ कोरिया ने 1735-65x के साथ सिल्वर और चीनी ताइपे ने 1734-48x के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता; भारत 1727-56x के स्कोर के साथ पीछे रहा। इस इवेंट में ईशा का प्रदर्शन ही उम्मीद की किरण रहा। उन्होंने व्यक्तिगत 25 मीटर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

एशियन गेम्स में अब तक भारत को पिस्टल इवेंट्स में सिर्फ एक मेडल मिला है, जो मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड के रूप में आया है। यह गोल्ड भारत को सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने दिलाया। इससे पहले भारत 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष और महिला इवेंट्स में भी मेडल जीतने से चूक गया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it