Top
Begin typing your search above and press return to search.

टी20 ट्रॉफी के लिए दिल्ली महिला अंडर-23 टीम का किया ऐलान: डीडीसीए

नई दिल्ली, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने टी20 ट्रॉफी 2026–27 के लिए दिल्ली महिला अंडर-23 टीम की घोषणा कर दी है।

टी20 ट्रॉफी के लिए दिल्ली महिला अंडर-23 टीम का किया ऐलान: डीडीसीए
X

नई दिल्ली, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने टी20 ट्रॉफी 2026–27 के लिए दिल्ली महिला अंडर-23 टीम की घोषणा कर दी है। शिवी शर्मा को इस टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

डीडीसीए ने 14 नवंबर से हरियाणा में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 16 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया है। टीम की कमान शिवी संभालेंगी, जबकि परुनिका सिसोदिया को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस टीम में उभरती हुई प्रतिभाओं का अच्छा मिश्रण है और सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट में राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। बुधवार को डीडीसीए की सीनियर महिला चयन समिति की बैठक के बाद इस टीम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में रीमा मल्होत्रा ​​(चेयरपर्सन), स्वर्ण चड्ढा (चयनकर्ता), रानी ओझा (चयनकर्ता), अंजलि शर्मा (सदस्य, सीएसी–डीडीसीए), लतिका कुमारी (मुख्य कोच) और अशोक शर्मा (सचिव) शामिल रहे।

शिवी राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगी। उन्हें सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के लिए भी दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है, जहां सोनी यादव टीम की कप्तानी करेंगी और श्वेता सहरावत उनकी डिप्टी (उप-कप्तान) होंगी। शिवी सितंबर की शुरुआत में खत्म हुई महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स का हिस्सा थीं। उनकी टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को हराकर डीपीएल का खिताब जीता था। महिला डीपीएल में शिवी ने 42.20 की औसत से 211 रन बनाए, जिसमें इस सीजन की दो अर्धशतकीय पारियां भी शामिल थीं।

बाएं हाथ की स्पिनर परुनिका महिला डीपीएल 2026 की नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी थीं। उन्हें ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 14 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, हाल में संपन्न डीपीएल सीजन उनकी टीम के लिए निराशाजनक रहा। ईस्ट दिल्ली राइडर्स अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही। टीम ने छह मैच खेले, जिनमें उसे केवल एक जीत मिली, जबकि पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

दिल्ली महिला अंडर-23 टीम: शिवि शर्मा (कप्तान), परुनिका सिसौदिया (उपकप्तान), मेधावी बिधूड़ी, रिया शौकीन (विकेटकीपर), तनिष्का सिंह (विकेटकीपर), अंजलि वत्स, रेशिका बेनीवाल, मोनिका, अरमीत कौर, रिया कोंडल, कनिका माथुर, रिया सोनी, अपेक्षा आनंद, मानशी गर्ग, गोयिंका शर्मा और इशिका गौतम।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it