Top
Begin typing your search above and press return to search.

आयुष वर्मा ने शॉट पुट में जीता गोल्ड

नई दिल्ली, जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत को एक और सोना मिल गया है। पुरुषों के शॉट पुट इवेंट में आयुष वर्मा ने गोल्ड मेडल जीता है। आयुष वर्मा ने एफ53 के फाइनल में 8.16 मीटर के शानदार थ्रो के साथ गोल्ड जीता।

आयुष वर्मा ने शॉट पुट में जीता गोल्ड
X

नई दिल्ली, जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत को एक और सोना मिल गया है। पुरुषों के शॉट पुट इवेंट में आयुष वर्मा ने गोल्ड मेडल जीता है। आयुष वर्मा ने एफ53 के फाइनल में 8.16 मीटर के शानदार थ्रो के साथ गोल्ड जीता।

आयुष वर्मा को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बधाई दी है।

मांडविया ने अपने एक्स पर आयुष का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "भारत के लिए गोल्ड। आयुष वर्मा को एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों के शॉट पुट एफ53 के फाइनल में 8.16 मीटर के शानदार थ्रो के साथ गोल्ड जीतने पर बहुत-बहुत बधाई।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आयुष को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "भारत के लिए स्वर्णिम गौरव, गोल्डन ग्लोरी। आयुष वर्मा को एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों के शॉट पुट एफ53 में 8.16 मीटर के शानदार थ्रो के साथ गोल्ड जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। यह एक शानदार उपलब्धि है, जिसने भारत के कैंपेन में एक और गोल्डन मोमेंट जोड़ दिया है।"

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने आयुष वर्मा को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों के शॉट पुट एफ53 के फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने की शानदार कामयाबी पर आयुष वर्मा को बहुत-बहुत बधाई। 8.16 मीटर के शानदार थ्रो के साथ, आयुष ने जबरदस्त ताकत, सटीकता और एथलेटिक उत्कृष्टता दिखाई। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने भारतीय एथलेटिक्स को इंटरनेशनल लेवल पर ऊंचा उठाया है।"

आयुष को मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी बधाई दी है।

सारंग ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "स्वर्णिम उपलब्धि। एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों के शॉट पुट एफ53 के फाइनल में 8.16 मीटर के शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर आयुष वर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी इस उपलब्धि से संपूर्ण राष्ट्र गौरवान्वित है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it