Top
Begin typing your search above and press return to search.

इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

नई दिल्ली, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
X

नई दिल्ली, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है। महली बियर्डमैन और ओलिवर पीक को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को आराम दिया गया है।

भारत के हालिया दौरे पर ऑस्ट्रेलिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद माहली बियर्डमैन को टीम में वापस बुलाया गया है। 21 वर्षीय तेज गेंदबाज ने आखिरी बार जनवरी 2026 में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक टी20 मैच खेला था, और उन्होंने अभी तक वनडे में अपना डेब्यू नहीं किया है। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्टर्स ने जैक एडवर्ड्स, स्पेंसर जॉनसन और लियाम स्कॉट को भी वनडे टीम में वापस शामिल किया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज को देखते हुए अनुभवी तेज गेंदबाजों की तिकड़ी - पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड - को टीम में नहीं चुना गया है। साउथ अफ्रीका के तीन टेस्ट मैचों के दौरे के बाद ये तीनों खिलाड़ी कुछ समय के लिए आराम लेंगे और फिर अपने घरेलू मैदानों तथा भारत में होने वाले लगातार 10 टेस्ट मैचों के लिए तैयारी शुरू करेंगे।

साइड स्ट्रेन से उबर रहे तेज गेंदबाज नाथन एलिस वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। हालांकि, उन्हें टी20 टीम में जगह दी गई है। इसके अलावा, एडवर्ड्स और जेक फ्रेजर-मैकगर्क की भी टी20 टीम में वापसी हुई है। फ्रेजर-मैकगर्क ने आखिरी बार जुलाई 2025 में ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 मैच खेला था। हाल ही में भारत के ऑस्ट्रेलिया ए दौरे और बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले लैचलान शॉ को पहली बार नेशनल टीम में जगह मिली है।

जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के लंबे दौरों के बाद ट्रेविस हेड, मैथ्यू रेनशॉ, जोश इंग्लिस, कूपर कोनोली और कैमरून ग्रीन के वर्कलोड को टी20 सीरीज के दौरान मैनेज किया गया है। ये खिलाड़ी न्यूजीलैंड सीरीज और उसके तुरंत बाद भारत में होने वाले पांच टेस्ट मैचों की तैयारी कर रहे हैं। दोनों टीमों की कप्तानी मिचेल मार्श करेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी।

इंग्लैंड सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, माहली बियर्डमैन, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट और एडम जम्पा।

इंग्लैंड सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, माहली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, टिम डेविड, जोएल डेविस, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सैम हार्पर, स्पेंसर जॉनसन, मिशेल ओवेन, लैचलान शॉ और एडम जम्पा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it