Top
Begin typing your search above and press return to search.

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज : बार्टमैन की इंजरी ने दक्षिण अफ्रीका की मुश्किल बढ़ाई

नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 वनडे और 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली है। पहले वनडे और फिर टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका की परेशानी बढ़ गई है।

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज : बार्टमैन की इंजरी ने दक्षिण अफ्रीका की मुश्किल बढ़ाई
X

नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 वनडे और 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली है। पहले वनडे और फिर टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका की परेशानी बढ़ गई है।

वनडे सीरीज के 3 मैच 24, 27 और 30 सितंबर को होने हैं। वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में चुने गए तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन चोटिल हो गए हैं। उन्हें घरेलू रेड बॉल मैच खेलते हुए चोट लगी है। बार्टमैन की इंजरी दक्षिण अफ्रीका के लिए परेशानी है और अगर वह वनडे सीरीज तक फिट नहीं हुए तो उनकी टीम की मुश्किल बढ़ सकती है। बार्टमैन की इंजरी के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

ओटनील बार्टमैन की इंजरी दक्षिण अफ्रीका के लिए बड़ी मुश्किल इसलिए है, क्योंकि कगिसो रबाडा पहले ही सीरीज से बाहर हैं, वहीं लुंगी एनगिडी की इंजरी के बारे में भी खबर है। इसी वजह से दक्षिण अफ्रीका की परेशानी बढ़ी हुई है।

कगिसो रबाडा के के ठीक होने का अनुमानित समय नहीं बताया गया है। 9 अक्टूबर को शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला होगा।

33 साल के ओटनील बार्टमैन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वनडे दक्षिण अफ्रीका के लिए 6 वनडे और 21 टी20 खेल चुके हैं। टेस्ट में उनका डेब्यू अब तक नहीं हो सका है। बार्टमैन ने वनडे में 8 और टी20 में 29 विकेट लिए हैं।

वनडे सीरीज के लिए टेंबा बावुमा वापसी कर रहे हैं। वही दक्षिण अफ्रीकी टीम का नेतृत्व करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it