Top
Begin typing your search above and press return to search.

ऑस्ट्रेलिया : टी20 में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया

सिडनी, ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया। नॉर्थ सिडनी ओवल के मैदान पर न्यूजीलैंड से मिले 163 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल किया।

ऑस्ट्रेलिया : टी20 में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया
X

सिडनी, ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया। नॉर्थ सिडनी ओवल के मैदान पर न्यूजीलैंड से मिले 163 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जॉर्जिया वोल बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। हालांकि, इसके बाद बेथ मूनी और एलिसा पेरी ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 86 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। मूनी ने 25 गेंदों में 6 चौके की मदद से 38 रन बनाए। वहीं, पेरी ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 52 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान पेरी ने 9 चौके लगाए।

हालांकि, पेरी के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह से लड़खड़ा गया। 102 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाने के बाद 159 तक पहुंचते-पहुंचते ऑस्ट्रेलिया ने अपने 8 विकेट खो दिए। एश्ले गार्डनर 17 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुईं, तो जॉर्जिया वेयरहेम 10 रन ही बना सकीं। वहीं, एनाबेल सदरलैंड 9 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। निकोला केरी 3 रन बनाकर रनआउट हुईं।

कप्तान सोफी मोलिनक्स 5 गेंदों में 11 रन बनाने के बाद रोजमेरी मेयर का शिकार बनीं। हालांकि, ताहिला मैक्ग्रा (नाबाद 6 रन) और किम गार्थ (नाबाद 4 रन) टीम को जीत दिलाने में सफल रहीं। न्यूजीलैंड की ओर से जेस केर ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि रोजमेरी और कप्तान अमेलिया केर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इससे पहले, न्यूजीलैंड के लिए भी पारी का आगाज अच्छा नहीं हुआ। फ्लोरा डेवोनशायर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, कप्तान अमेलिया केर 9 रन बनाने के बाद एनाबेल सदरलैंड का शिकार बनीं। 35 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की पारी को जॉर्जिया प्लिमर और मैडी ग्रीन ने संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 127 रनों की अटूट साझेदारी निभाई।

ग्रीन ने 37 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 56 रनों की पारी खेली। वहीं, प्लिमर 68 गेंदों में 85 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it