ऑस्ट्रेलियाई टीम 176 रन पर ढेर
धर्मशाला, इंडिया-ए विमेंस ने ऑस्ट्रेलिया-ए विमेंस के खिलाफ जारी अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी इस मुकाबले के दूसरे दिन की समाप्ति तक भारतीय टीम के पास 322 रन की मजबूत बढ़त है।

धर्मशाला, इंडिया-ए विमेंस ने ऑस्ट्रेलिया-ए विमेंस के खिलाफ जारी अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी इस मुकाबले के दूसरे दिन की समाप्ति तक भारतीय टीम के पास 322 रन की मजबूत बढ़त है।
चार दिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी इंडिया-ए विमेंस ने अपनी पहली पारी में 364 रन बनाए। शुभा सतीश और प्रिया पुनिया की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी की। शुभा 59 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जबकि प्रिया ने 46 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
मेजबान टीम ने 120 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद तनीषा सिंह ने अनुष्का शर्मा के साथ 82 रन और निकी प्रसाद के साथ 111 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। तनीषा 12 चौकों के साथ 92 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि निकी ने 14 चौकों और 2 छक्कों के साथ 91 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से लिल्ली मिल्स ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। चार्ली नॉट ने 3 विकेट चटकाए।
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में सिर्फ 176 रन पर सिमट गई। कप्तान रेचल ट्रेनामन ने ताहलिया विल्सन के साथ पहले विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की। ताहलिया 44 रन, जबकि विल्सन 35 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद टीम नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही। इस बीच निकोल फाल्टम 24 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से वैष्णवी शर्मा ने 52 रन देकर सर्वाधिक 6 शिकार किए, जबकि सुची उपाध्याय और निकी प्रसाद ने 2-2 विकेट चटकाए।
भारतीय टीम के पास पहली पारी के आधार पर 188 रन की अहम बढ़त थी। इसके बाद मेजबान टीम ने दूसरे दिन की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 134 रन बना लिए। शुभा सतीश ने प्रिया पुनिया के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन जुटाए। शुभा 27 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद यास्तिका ने प्रिया के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रन जुटाकर टीम को 134/2 के स्कोर तक पहुंचा दिया। प्रिया 77 गेंदों में 9 चौकों के साथ 59 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि कप्तान यास्तिका दूसरे दिन की समाप्ति तक 33 रन नाबाद थीं। इस पारी में दोनों विकेट लिल्ली मिल्स के हाथ लगे हैं।


