Top
Begin typing your search above and press return to search.

एशियन गेम्स 2026 : हरियाणा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा

नई दिल्ली, एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल का प्रदर्शन शानदार रहा। भारत ने 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल अपने नाम किए। देश के इस ऐतिहासिक अभियान में हरियाणा राज्य के प्लेयर्स का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने 14 गोल्ड समेत कुल 32 मेडल जीते।

एशियन गेम्स 2026 : हरियाणा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा
X

नई दिल्ली, एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल का प्रदर्शन शानदार रहा। भारत ने 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल अपने नाम किए। देश के इस ऐतिहासिक अभियान में हरियाणा राज्य के प्लेयर्स का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने 14 गोल्ड समेत कुल 32 मेडल जीते।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के खिलाड़ियों को इस खास उपलब्धि के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान पूरे विश्व में ऊंचा किया। भारत के 21 में से 14 गोल्ड मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने दिलाए। राज्य के पांच खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धा ने गोल्ड जीते, जबकि 9 प्लेयर्स ने टीम इवेंट में देश को गोल्ड मेडल दिलाया।

हरियाणा के 4 खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धा और 5 टीम इवेंट्स में सिल्वर मेडल जीता। वहीं, राज्य के 8 खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत प्रतियोगिता और एक टीम इवेंट्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, तो फ्रीस्टाइल कुश्ती में सुजीत कलकल ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया।

पुरुष पहलवान अंकुश पंघाल 80 किलोग्राम वर्ग में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में सफल रहे, जबकि कीर्ति शर्मा, नीरू ढांडा ने भी गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा, हॉकी और कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में भी हरियाणा के खिलाड़ी शामिल रहे, जिन्होंने देश का मान बढ़ाया।

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया। भारत ने सबसे ज्यादा 24 मेडल एथलेटिक्स में जीते, जिसमें एक गोल्ड, 9 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज शामिल रहे। इसके बाद भारतीय शूटर्स ने देश के लिए 15 मेडल जीते, जिसमें 3 गोल्ड, 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज रहे।

आर्चरी से भी 9 मेडल आए, जिसमें सर्वाधिक 5 गोल्ड शामिल रहे। बॉक्सिंग में भारत ने अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड समेत 6 मेडल जीते। वहीं, 28 साल बाद भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम ने एक साथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। क्रिकेट में भी पुरुष और महिला टीम गोल्ड पर कब्जा जमाने में कामयाब रही।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it