Top
Begin typing your search above and press return to search.

क्वार्टर फाइनल से पहले अनाहत ने लिया नाम वापस

टोरंटो, भारतीय स्क्वैश सनसनी अनाहत सिंह चोट के कारण कनाडियन विमेंस ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। यह जानकारी पीएसए टूर की वेबसाइट पर दी गई।

क्वार्टर फाइनल से पहले अनाहत ने लिया नाम वापस
X

टोरंटो, भारतीय स्क्वैश सनसनी अनाहत सिंह चोट के कारण कनाडियन विमेंस ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। यह जानकारी पीएसए टूर की वेबसाइट पर दी गई।

वर्ल्ड नंबर 15 अनाहत शानदार फॉर्म में थीं। उन्होंने इंग्लैंड की सारन न्घिएम को चार गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। पीएसए सिल्वर-लेवल टूर्नामेंट के इस क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला मिस्र की वर्ल्ड नंबर-7 खिलाड़ी और टॉप सीड फेरोज अबोलखैर से होना था। इस वजह से, अबोलखैर को वॉकओवर के जरिए सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया है।

पिछले हफ्ते, अनाहत ने रेडवुड सिटी (अमेरिका) में सिलिकॉन वैली ओपन स्क्वैश के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए मिस्र की आठ बार की वर्ल्ड चैंपियन नूर अल-शेरबिनी को सीधे गेम में हराकर सभी को चौंका दिया था। यह उनके करियर की सबसे बड़ी जीत थी।

हाल के प्रदर्शनों ने महिला टूर पर उभरते खिलाड़ियों के बीच अनाहत की स्थिति को और मजबूत किया है। अमेरिका और कनाडा के टूर्नामेंट्स में लगातार आगे तक पहुंचने से उन्हें अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का बहुमूल्य अनुभव मिला है।

पिछले महीने एशियन गेम्स में, अनाहत ने इतिहास रचते हुए स्क्वैश सिंगल्स के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनने का कारनामा किया।

महिला सिंगल्स के फाइनल में उन्हें मौजूदा चैंपियन, मलेशिया की शिवसंगरी सुब्रमण्यम से 3-0 (11-4, 11-4, 11-7) से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

हांगझोऊ में हुए एशियन गेम्स 2023 में, अनाहत ने महिला टीम और मिक्स्ड डबल्स इवेंट में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। इसके बाद, उन्होंने एशियन गेम्स में महिला सिंगल्स का सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया और ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इस साल की शुरुआत में, वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में अनाहत ने गर्ल्स सिंगल्स का खिताब जीता। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय बनीं और इस टूर्नामेंट में मिस्र के 15 साल के दबदबे को खत्म कर दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it